नयी दिल्ली। बजट के बाद शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स इस समय 51,500 से भी ऊपर है। बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 12.78 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 51,544.30 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10 अंक या 0.06 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ 15,163.30 पर रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड स्तरों पर हैं। इस बीच कई शेयर काफी तगड़ा रिटर्न दे चुके हैं। इन्हीं में से एक शेयर है, जिसने पिछले केवल एक महीने में 5 लाख रु की निवेश राशि को 8 लाख रु से अधिक बना दिया है। आइए जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
एप्टेक ने कर दिया मालामाल
एप्टेक के शेयर ने पिछले एक ही महीने में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने पिछले एक महीने में 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस लिहाज से जिस निवेशक ने भी एप्टेक के 5 लाख रु के शेयर खरीद रखे होंगे वो उनकी कीमत अब 8 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। यानी 5 लाख रु के निवेश पर सीधे-सीधे 3 लाख रु से ज्यादा का मुनाफा।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
12 जनवरी को एप्टेक का शेयर 147.2 रु पर था, जबकि ठीक एक महीने में 12 फरवरी तक ये शेयर 236.1 रु पर पहुंच गया। यानी शेयर ने एक महीने की अवधि में 60 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया। एक महीने में एक शेयर ने 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। इतना रिटर्न एफडी जैसे किसी ऑप्शन से पाने में आपको कई साल लग जाएंगे।
शुक्रवार को कैसा रहा प्रदर्शन
शुक्रवार को भी एप्टेक के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली। 221.45 रु के पिछले बंद स्तर की तुलना में एप्टेक का शेयर हल्की तेजी के साथ 223.50 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 241.80 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी सबसे ऊंचा स्तर है। आखिर में ये शेयर 14.65 रु या 6.62 फीसदी की मजबूती के साथ 236.10 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 958.89 करोड़ रु है।
कैसी कंपनी है एप्टेक
एपटेक लिमिटेड एक वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण कंपनी है जिसकी स्थापना 1986 में की गयी। इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई, भारत में है। कंपनी के भारत और फ्रैंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका, रूस और दक्षिण पूर्व एशिया सहित 40 से अधिक देशों में कुल 800 सेंटर हैं। ये शिक्षा और प्रशिक्षण और ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित परीक्षा इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है।
कब करें निवेश की शुरुआत
अक्सर लोग किसी काम के लिए खास समय का इंतजार करते हैं, मगर शेयर बाजार में शुरुआत करने के लिए हर समय बढ़िया है। अगर आपको अच्छे शेयर बढ़िया वैल्यू पर मिल रहे हैं तो उन्हें खरीदने से बिल्कुल न हिचकें। एक्सपर्ट कहते हैं कि शुरुआत में आप लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी करें। क्योंकि इन शेयरों में नुकसान की उम्मीद कम होती है। दूसरे ये शेयर लंबे समय में वापसी करने में सक्षम होते हैं। शेयर बाजार में शुरुआत से पहले आप फाइनेंशियल सलाहकार की मदद ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications