
Stock : शेयर मार्केट में स्मॉल कैप शेयर को काफी अधिक रिस्क भरा माना जाता है। निवेशकों को एक्सपर्ट्स भी इन शेयरों से दूर रहने की सलाह देते है। क्योंकि स्मॉल कैप शेयर में पैसे को डूबने का जोखिम काफी अधिक होता है। हालांकि, अगर कोई निवेशक है। जिस निवेशक ने सही स्मॉल कैप शेयर में निवेश किया है। सबसे अधिक उन्ही निवेशकों को मुनाफा भी इन्हीं स्मॉल कैप शेयर में होता है। आज हम आपको एक ऐसे हो शेयर के बारे में बताने जा रहे है। इस शेयर का नाम ईयांत्रा वेंचर्स का शेयर है। इस कंपनी के शेयर ने महज 6 महीने के भीतर ही अपने इनवेस्टर्स के 1 लाख रु को लगभग 25 लाख रु में बना दिए है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
शेयर लगभग 2,411.66 प्रतिशत बढ़ा है
इस कंपनी का शेयर शुक्रवार यानी 17 फरवरी 2023 को बीएसई पर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.15 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। ईयांत्रा वेंचर्स का शेयर 5 सितंबर 2022 को इसके शेयर बीएसई पर केवल 3.43 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस तरह इस कंपनी का शेयर लगभग 2,411.66 प्रतिशत बढ़ा है। अगर कोई निवेशक है जो 6 महीने पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होता और उस शेयर को अभी तक बनाया रखता, तो फिर उस निवेशक की पूंजी 1 लाख रु से बढ़कर आज 25 लाख रु से ज्यादा हो गई होती।
क्या है पिछले 52 हफ्ते का उच्चतर और निम्न स्तर
अगर हम इस कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्ते का उच्चतर और निम्न स्तर देखे, तो इसका 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर का 86.15 रूपये है। वही, अगर हम इस कम्पनी के 52 हफ्ते के निम्न स्तर की बात करें, तो फिर यह 3.43 रूपये है।
ईयंत्रा वेंचर्स कंपनी के बारे में
इस कंपनी को पहले पुनीत कमर्शियल्स के नाम से जाना जाता था। ईयंत्रा वेंचर्स एक जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर सेक्टर की कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप कुल 12.41 करोड़ रुपये का है यानी यह एक स्मॉल कैप कंपनी है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
