नई दिल्ली, अप्रैल 20। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इसके ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, खुदरा, टेलीकॉम, मास मीडिया और टेक्सटाइल सहित कई बिजनेस हैं। रिलायंस भारत में सबसे अधिक लाभदायक कंपनियों में से एक है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से यह भारत में सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इनकम के आधार पर भी यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जो इस समय भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस का शेयर काफी धम मचा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें जारी तेजी बरकरार रह सकती है और निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है। आगे जानिए कहां तक जा सकता है कंपनी का शेयर।
कितना दिया रिटर्न
2022 में अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 13.05 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। वहीं केवल एक महीने में इसका शेयर रिटर्न 10.14 फीसदी रिटर्न दे चुका है। बीते 5 दिन में यह 4.85 फीसदी चढ़ा है। आप सोच रहे होंगे कि ये रिटर्न काफी कम है। मगर असल बात यह है कि रिलायंस एक लार्ज कैप कंपनी है और ऐसी कंपनियों की खासियत होती है बहुत कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न देना।
1 साल का रिटर्न
बीते एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 42.55 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। वहीं 5 साल में इसका रिटर्न 291.19 फीसदी रहा है। आज कंपनी का शेयर एनएसई पर 2.90 फीसदी की मजबूती के साथ 2717.50 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.39 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,751.35 रु और निचला स्तर 1,876.70 रु रहा है।
आगे कहां तक जाएगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए दो टार्गेट रखे हैं। दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के लिए दो अलग-अलग टार्गेट हैं। इनमें पहला है 2780 रु का। यदि ये मौजूदा 2717.50 रु के रेट से 2780 रु तक जाए तो आराम से शॉर्ट टर्म में आपको प्रति शेयर 62.50 रु की कमाई करा सकता है। हालांकि प्रतिशत में ये रिटर्न 2.30 फीसदी है।
क्या है अगला टार्गेट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए दूसरा टार्गेट है 3200 रु का। यदि ये मौजूदा 2717.50 रु के रेट से 3200 रु तक जाए तो आराम से आपको 17.75 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। सवाल यह है कि क्यों रिलायंस के शेयर में तेजी आ सकती है? विशेषज्ञों के अनुसार प्राकृतिक गैस की कीमतों के दोगुने से अधिक और तेल की कीमतों में वृद्धि से रिलायंस की लाभप्रदता को बढ़ावा मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप इसके स्टॉक में वृद्धि होगी।
तेल में उछाल से फायदा
मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, रिलायंस को तेल में उछाल से फायदा होता दिख रहा है। इसने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस निरंतर उच्च तेल की कीमतों से फायदा लेने वाली कंपनी है। विशेष रूप से ऐसे माहौल में जब तेल की मांग बढ़ रही है और रिफाइनरी मार्जिन और यूएस और एशियाई गैस की कीमतों से इसे सपोर्ट मिल रहा है। एक अन्य क्षेत्र जहां आरआईएल को तेल की उच्च कीमतों से लाभ होता है वो है पेट्रोकेमिकल औसत बिक्री मूल्य में वृद्धि।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications