Share rate of Jio Financial Services: आज सुबह 10 बजे जैसे ही रिलायंस के शेयर में ट्रेडिंग शुरू होगी, उसी वक्त जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयर के रेट का भी पता चल जाएगा। इसके लिए आज रिलायंस के शेयर में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जा रहा है।
आज सुबह रिलायंस के शेयर में सवा नौ बजे ट्रेडिंग नहीं होगी। इसकी जगह पर आईपीओ की तरह ही रिलायंस के शेयर में सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक स्पेशल ट्रेडिंग होगी। इस ट्रेडिंग के बाद रिलायंस के शेयर में कारोबार शुरू होगा। यह कारोबार 10 बजे शुरू होगा।

कल रिलायंस का शेयर 2,853.00 के रेट पर बंद हुआ था। ऐसे में अगर रिलयंस का रेट स्पेशल ट्रेडिंग के बाद बढ़कर खुलेगा, तो बीच का अंतर जियो फाइनेंशियल का रेट होगा। वहीं अगर कल के रेट पर ही रिलायंस आज खुलता है या इससे बढ़कर तो जियो फाइनेंशियल का रेट जीरो माना जाएगा।
इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में रिलायंस का भारांक भी उसी हिसाब से सेट किया जाएगा। यानी रिलायंस के कुल भारांक में से जियो फाइनेंशियल के रेट के हिसाब से रिलायंस का वेटेज कम कर दिया जाएगा।
लेकिन इसके साथ ही जियो फाइनेंशियल के शेयर को निफ्टी 50 सहित सभी इंडेक्स में शामिल किया जाएगा, जहां पर रिलायंस है। जियो फाइनेंशियल का रेट आज जो तय होगा, वह उसी रेट पर दिखाई देगा, लेकिन इसमें अभी ट्रेडिंग नहीं हो सकेगी।
यह एक टेक्निकल काम है। जियो फाइनेंशियल में ट्रेडिंग तभी होगी, जब रिलायंस इसे पूरी तरह से शेयर बाजार में लिस्ट कराएगी। हालांकि अभी रिलायंस ने इस बारे में कुछ बताया नहीं है, लेकिन दीवाली तक इसके लिस्ट होने की उम्मीद है।
हालांकि जियो फाइनेंशियल के शेयर लोगों को रिलायंस फ्री में देगी, लेकिन यह शेयर वास्तव में ऐलाट तभी होंगे, जब कंपनी इसकी लिस्टिंग की तारीख का ऐलान करेंगे। उसके एक या दो दिन पहले ही यह शेयर लोगों को ऐलाट किए जाएंगे।
यह शेयर उन्हीं लोगों को फ्री में मिलेंगे, जिनके डीमैट में 20 जुलाई 2023 को शेयर होंगे। हर एक रिलायंस के शेयर पर एक शेयर फ्री में मिलेगा, ऐसे में आज जिसके डीमैट में जितने रिलायंस के शेयर होंगे, उतने ही शेयर लोगों को जियो फाइनेंशयल के फ्री में मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications