
Tata Steel Share : टाटा ग्रुप की ढेर सारी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को बहुत शानदार रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप की कई कंपनियां अपनी मार्केट कैपिटल के कारण लार्ज कैप कैटेगरी शामिल हैं। इन्हीं में से एक है टाटा स्टील, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.33 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 138.63 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का सबसे निचला स्तर रहा है 82.71 रु। टाटा स्टील का शेयर ही आपको मौजूदा स्तर से अच्छा रिटर्न दे सकता है।
कितना मिल सकता है रिटर्न
इस समय टाटा स्टील का शेयर 109.80 रु पर है। कल शुक्रवार को यह 2.10 रु या 1.88 फीसदी की कमजोरी के साथ 109.80 रु पर बंद हुआ था। मगर अब जानकारों का मानना है कि यह शेयर 131 रु तक जा सकता है। यदि ये मौजूदा स्तर (109.80 रु) से 131 रु तक जाता है, तो आपको आराम से करीब 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। कुछ जानकार मानते हैं कि इससे अधिक यह 25 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इससे आपके 4 लाख रु 5 लाख रु बन सकते हैं।
काफी समय से करा रहा नुकसान
टाटा स्टील का शेयर काफी समय से नुकसान भी करा रहा है। बीते 5 दिनों में यह 1.44 फीसदी गिरा है। एक महीने में यह 9.26 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि 6 महीनों में इसने 3.39 फीसदी का फायदा कराया है। पर 2023 में अब तक यह 7.92 फीसदी गिर चुका है। इसके एक साल का निगेटिव रिटर्न रहा है 4.12 फीसदी। 5 सालों में इसने 81.31 फीसदी फायदा कराया है।
शुरू से अब तक का रिटर्न
रिकॉर्ड के अनुसार 14 जुलाई 1995 से अब तक ये शेयर 742.67 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इससे निवेशकों का पैसा लंबी अवधि में कई गुना हो चुका है। टाटा स्टील लिमिटेड एक इंडियन मल्टीनेशनल स्टील बनाने वाली कंपनी है, जो जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह टाटा ग्रुप का एक हिस्सा है।
टाटा स्टील को हुआ घाटा
टाटा स्टील ने हाल ही में 31 दिसंबर 2022 (वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही) को समाप्त तिमाही के नतीजे पेश किए। इस तिमाही में कंपनी को 2,224 करोड़ रु का घाटा हुआ। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 9,572 करोड़ रु के जोरदार लाभ से 76 फीसदी की गिरावट है। इस तिमाही में स्टील उत्पादन कंपनी की इनकम 6 फीसदी घट कर 57,083.56 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 60,783 करोड़ रुपये थी।
इन चीजों का रखें ध्यान
हर किसी के निवेश लक्ष्य अलग हो सकते हैं। इसलिए भारत में शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों को समझना चाहिए और ये भी देखें कि आप कितने समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। अक्सर यह सलाह दी जाती है कि लंबी अवधि के निवेश से उच्च रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। हालांकि, निवेश शुरू करने से पहले आपको अपने निवेश लक्ष्यों को ध्यान में रखना चाहिए। दूसरे अपने जोखिम की क्षमता को भी समझें।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications