Share News: शेयर बाजार में इन दिनों तेज हलचल देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों की ओर से लौटी खरीदारी से निचले सतरों से रिकवरी दर्ज की जा रही है. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर भी फोकस में हैं. इसमें टेलीकॉम सेक्टर का वोडाफोन आइडिया का शेयर शामिल है.
वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग सोमवार को हुई. इसमें वोडाफोन ग्रुप की यूनिट्स को प्रेफरेंशियल बेसिस पर 175.53 करोड़ शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है. इस कदम का लक्ष्य 1,980 करोड़ रुपये तक जुटाना है. इसके लिए इश्यू प्राइस 11.28 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फिक्स किया गया है.
10 रुपए फेस वैल्यू पर जारी होंगे शेयर
बोर्ड ने 9 दिसंबर, 2024 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया. वोडाफोन आइडिया ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1,755,319,148 इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बनाई है. इन शेयरों में 1.28 रुपये प्रति शेयर का इक्विटी प्रीमियम शामिल होगा. जुटाई गई कुल राशि वोडाफोन समूह की संस्थाओं और प्रमोटरों ओमेगा टेलीकॉम होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (1,280 करोड़ रुपये) और उषा मार्टिन टेलीमैटिक्स लिमिटेड (700 करोड़ रुपये तक) को अलॉट की जाएगी.

इस प्रेफरेंशियल इश्यू के लिए मिनिमम प्राइस 6 दिसंबर, 2024 को फिक्स किया गया था. शेयरहोल्डर्स से इस मामले पर मंजूरी लेने के लिए 7 जनवरी, 2025 को एक असाधारण आम बैठक फिक्स की गई है. यह रणनीतिक कदम वोडाफोन समूह द्वारा इंडस टावर्स में 3% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद उठाया गया है.
ब्लॉक डील के जरिए भी जुटाए थे फंड
पिछले लेन-देन में वोडाफोन ग्रुप ने संबंधित संस्थाओं के साथ एक ब्लॉक डील के ज़रिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. फिलहाल वोडाफोन समूह के पास वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) में 22.56% हिस्सेदारी है, जबकि आदित्य बिड़ला समूह के पास 14.76% और सरकार के पास 23.15% की बड़ी हिस्सेदारी है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
