Share News: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर कमाल कर रहे. इनमें से कुछ कॉरपोरेट एक्शन की वजह से फोकस में हैं. इन्हीं में से एक लिक्विड स्टील मैनेजमेंट के लिए सिरेमिक सिस्टम बनाने वाली प्रमुख कंपनी वेसुवियस इंडिया लिमिटेड भी शामिल है.
दमदार तिमाही प्रदर्शन
वेसुवियस इंडिया ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी की आय में 23% की ग्रोथ दर्ज की, जो पिछले साल के 413.5 रुपए करोड़ से बढ़कर 507.5 करोड़ रुपए हो गई. इसके अलावा ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA से पहले की आय में पिछले साल के मुकाबले में 5% की बढ़त देखी गई.
स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी
कंपनी ने 26 फरवरी को अपने तिमाही नतीजों के साथ के साथ ही स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले सभी इक्विटी शेयरों को 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य लिक्विडिटी बढ़ाना और निवेशकों के लिए शेयरों को ज्यादा सुलभ बनाना है.

डिविडेंड का भी दिया तोहफा
स्टॉक स्प्लिट के अलावा वेसुवियस इंडिया ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत 14.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 मई तय की गई है. हालांकि, स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड की स्पेशल डेट का ऐलान अभी बाकी है.
मल्टीबैगर स्टॉक का परफॉर्मेंस
वेसुवियस इंडिया का शेयर मंगलवार को 0.4% की मामूली बढ़त के साथ 4,049 रुपए पर बंद हुआ था. इसने बीते 2 सालों में निवेशकों को 130% तक का रिटर्न दिया है. 3 साल में 315% का बंपर रिटर्न दिया, जबकि 5 साल की अवधि में 241% का रिटर्न दिया है. BSE पर कंपनी का कुल मार्केट कैप 8210 करोड़ रुपए का है, जिसने 21 मई 2024 को 52-वीक का स्तर छुआ, जोकि 6000 रुपए प्रति शेयर है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
