Stock Split Alerts: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज 10 जनवरी को गिरकर बंद हुए, जोकि लगातार तीसरी दिन गिरे. बाजार की गिरावट में चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन की वजह से फोकस में रहे. इसमें जेबीएम ऑटो लिमिटेड का शेयर भी शामिल रहा. कंपनी ने 31 जनवरी, 2025 को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.
स्टॉक स्प्लिट की खबर से बीएसई पर जीबीएम ऑटो के शेयरों में 1.5% की गिरावट आई और यह 1466 रुपए पर बंद हुआ है. नतीजतन, जेबीएम ऑटो का कुल मार्केट कैप घटकर 17,340 करोड़ रुपए रह गया.
स्टॉक स्प्लिट डीटेल्स
जेबीएम ऑटो ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि सेबी विनियम, 2015 के विनियम 42 के अनुसार हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी ने कंपनी के पेडअप इक्विटी शेयरों को 2 रुपए प्रति फेस वैल्यू से 1 रुपए प्रति पेडअप इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन/विभाजन के उद्देश्य से सदस्यों की पात्रता तय करने के लिए शुक्रवार, 31 जनवरी, 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में तय किया है."
पिछले साल अक्टूबर में जेबीएम ऑटो के बोर्ड ने 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित करने को मंजूरी दी थी. यह फैसला लिक्विडिटी बढ़ाने और निवेशकों के लिए शेयरों को ज्यादा आसान बनाने की उनकी रणनीति के अनुरूप है.

सितंबर तिमाही के नतीजे
सितंबर 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान जेबीएम ऑटो ने 1,286 करोड़ रुपए की कंसो रेवेन्यू की सूचना दी. यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दर्ज 1,231 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा था. कंपनी का नेट प्रॉफिट भी पिछले साल के 44 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 49 करोड़ रुपए हो गया.
जेबीएम ऑटो का बिजनेस
जेबीएम ऑटो लिमिटेड, ऑटो सिस्टम सेक्टर में एक मैन्युफैक्चरर के रूप में काम करता है. ई-मोबिलिटी सॉल्युशंस में भी उतरा है. कंपनी के प्रोडक्ट्स कैटेगरी में बसों के साथ शीट मेटल कंपोनेंट, इक्विपमेंट, डाई और मोल्ड शामिल हैं. वे बसों के लिए स्पेयर पार्ट्स की बिक्री और रखरखाव कॉन्ट्रैक्ट भी ऑफर करते हैं.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
