Share Market: मई आने से पहले ही शेयर मार्केट (Share Market) को लेकर एक पुराना सवाल फिर सामने आ जाता है, कि मई में क्या होने वाला है यहां पैसा बनेगा या नुकसान होगा? यह सवाल इस बार इसलिए भी और अहम है कि ईरान-अमेरिका जंग के कारण बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है। तो चलिए हम 10 साल के डेटा से समझने की कोशिश करते हैं कि मार्केट का मूड माहौल मई में कैसा रहा है।

निफ्टी के 10 साल के डाटा में अलग-अलग ट्रेंड दिखते हैं और कई बार नतीजे चौंकाने वाले भी रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अंदाजों के बजाय डेटा के आधार पर समझा जाए कि मई में बाजार कैसा रहता है। चलिए, एक-एक करके आंकड़ों के जरिए इसे समझने की कोशिश करते हैं।
मई में निफ्टी की चाल कैसी-
शुरूआत 2016 से करते हैं और निफ्टी के डाटा से तो 2016 में निफ्टी ने मई में करीब 3.95% का मजबूत रिटर्न दिया, 2017 में भी निफ्टी 3.41% चढ़ा। लेकिन 2018 में तस्वीर पलटी और रिटर्न लगभग -0.03% रहा। 2019 में फिर रिकवरी आई और 1.49% का पॉजिटिव रिटर्न मिला। इसके बाद 2020-कोविड का साल जहां मई में निफ्टी करीब -2.84% गिरा। लेकिन 2021 में जबरदस्त वापसी हुई और निफ्टी 6.50% उछला, जो इस दशक का सबसे बड़ा मई रिटर्न रहा।
इस साल पर नजर-
2022 में निफ्टी फिर दबाव में आया और करीब -3.03% की गिरावट देखने को मिली। 2023 में हल्की मजबूती के साथ 2.60% का रिटर्न मिला, जबकि 2024 में फिर हल्की गिरावट -0.52% दर्ज की गई। 2025 में बाजार ने संतुलित चाल दिखाते हुए 1.71% का पॉजिटिव रिटर्न दिया। अब नजर इस साल पर है, कि इस साल निफ्टी का हाल कैसा रहने वाला है?
10 साल में 5 बार तेजी-
अगर इन सभी आंकड़ों को एक साथ देखें, तो 10 साल में लगभग 5 बार निफ्टी चढ़ा और 5 बार गिरा है यानी साफ है कि मई कोई एकतरफा ट्रेंड फॉलो नहीं करता। यह महीना पूरी तरह global cues, liquidity, और investor sentiment पर निर्भर रहता है और इस बार तो तस्वीर थोड़ी अलग है। अगर मौजूदा हालात देखें, तो ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता, ब्याज दरों का दबाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन जैसे फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में मई का महीना फिर से volatile रह सकता है जहां तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
ट्रेंड को समझना जरूरी-
सीधा मतलब ये है कि Sell in May हर बार सही नहीं होता, लेकिन आंख बंद करके निवेश करना भी सही नहीं है। इस महीने में समझदारी यही है कि आप ट्रेंड को समझे रिस्क मैनेज करें और मौके पर सही फैसला लें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications