आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
नई दिल्ली, अप्रैल 27। आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 430 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 56,926 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 116 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 17,085 के स्तर पर शुरुआत की।

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 772 शेयरों में तेजी आई, 1203 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स और सन फार्मा प्रमुख लाभ वाले शेयरों में थे, जबकि बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इससे पहले बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 777 अंक या 1.37 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,357 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 247 अंक या 1.46 फीसदी की उछाल के साथ 17,201 के स्तर पर बंद हुआ था।
कैसी रही रुपये की शुरुआत
आज के कारोबार में रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई. बुधवार सुबह ये 9 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 76.67 पर खुला। मंगलवार शाम को रुपया 76.58 के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications