Share Market Triggers Today: शेयर बाजार में आज 1 फरवरी यानी शनिवार, 2025 को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत कर सकते हैं. स्पेशल ट्रेडिंग के दिन बाजार की नजर वित्त मंत्री के ऐलानों पर रहेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में देश का बजट पेश करेंगी. बजट में सबकी निगाहें फिस्कल डेफिसिट, आर्थिक ग्रोथ, इनकम टैक्स समेत अन्य प्रमुख ऐलानों पर रहेगी. साथ ही साथ अलग-अलग सेक्टर्स के लिए होने वाले ऐलानों पर रहेंगी, जो बाजार पर भी असर डालेंगी. इसके अलावा खबरों और नतीजों वाले शेयरों पर भी बाजार की नजर रहेगी.
आज पेश होगा देश का बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट स्पीच देंगी. यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला फुल बजट है. बजट में महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंडिविड्युल टैक्स में कटौती की उम्मीद है. साथ ही खपत को भी बूस्ट करने के लिए जॉब जनरेशन करने पर फोकस हो सकता है. इसके अलावा फिस्कल डेफिसिट को घटाने पर भी सरकार फोकस सकती है.
अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को करेक्शन देखने को मिला. दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको पर शनिवार यानी 1 फरवरी से टैरिफ लगाने की बात कही है. इसके तहत कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी लगाने की बात कही है. इसके अलावा चाइनीज गुड्स पर 10 फीसदी की टैरिफ लगाने की बात कही. इसके चलते अमेरिकी शेयर बाजार में नरमी देखने को मिली. इसके तहत डाओ जोंस ऊपरी स्तरों से 450 अंक फिसला. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 80 अंक और नैस्डैक 300 अंक फिसलकर बंद हुए.

संस्थागत निवेशकों का एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली लगातार जारी है. FIIs ने शुक्रवार को 1188 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दौरान 2232 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी थी.
डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया
भारतीय रुपए में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को यह 86.62 के पास सपाट सेटल हुआ था. यह लगातार रिकॉर्ड लो टच कर रहा है. हालांकि, 31 जनवरी को घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से सपोर्ट मिला. जबकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर में जोश बरकरार है.
इकोनॉमिक सर्वे 2025
इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 कल पेश हुआ. इसमें एक बार फिर भारत के आर्थिक ग्रोथ में भरोसा दिखाया गया है. हालांकि, निवेश में मौजूदा सुस्ती केवल कुछ समय के लिए है, लेकिन लंबी अवधि के लिहाज से इकोनॉमी में मजबूती बनी हुई है.
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications