Share Market Recovery: गुरुवार, 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया। दिन की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं दोपहर बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी (Recovery) देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा टूट गए थे, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया था। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, बाजार ने शानदार वापसी की।

सेंसेक्स (Sensex) अपने दिन के निचले स्तर 71,545 के आसपास से करीब 1,600 अंकों तक उछल गया और हरे निशान में पहुंच गया। वहीं निफ्टी (Nifty) ने भी जोरदार रिकवरी दिखाते हुए 22,700 के अहम स्तर को दोबारा हासिल कर लिया। हालांकि, इस तेज उछाल के बावजूद अंत तक दोनों इंडेक्स मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते नजर आए। हालंकि निफ्टी 22,700 के उपर बंद रहने में कामयाब रहा..
IT सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी-
यह रिकवरी कई अहम कारणों की वजह से आई, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी। सबसे बड़ा कारण रहा निचले स्तर पर खरीदारी। जैसे ही बाजार में गिरावट आई, निवेशकों ने इसे मौके के रूप में देखा और वैल्यू बाइंग शुरू कर दी। खासतौर पर मिडकैप और आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। LTIMindtree, Coforge, KPIT Technologies और Persistent Systems जैसे आईटी शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई, जिससे बाजार को मजबूती मिली।
ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी-
इसके अलावा बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में भी धीरे-धीरे सुधार के संकेत देखने को मिले, जिसने बाजार की रिकवरी को और मजबूती दी। कई बड़े निवेशकों ने गिरावट के दौरान चरणबद्ध तरीके से खरीदारी की, जिससे मार्केट में स्थिरता लौटती नजर आई। ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी भी इस बात का संकेत रही कि निवेशक बाजार में दोबारा एंट्री कर रहे हैं।
रुपये में आई जबरदस्त मजबूती-
दूसरा बड़ा कारण रहा रुपये में आई जबरदस्त मजबूती। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 2% तक मजबूत हुआ, जो पिछले कई सालों की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है। इसके पीछे रिजर्व बैंक की सख्ती को अहम वजह माना जा रहा है, जिसने करेंसी मार्केट में सट्टेबाजी पर लगाम कसने के कदम उठाए। रुपये की मजबूती ने विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और बाजार को सपोर्ट मिला।
तकनीकी संकेत से भी आई तेजी-
वही, तीसरा कारण तकनीकी संकेत रहे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी का 22,220 के ऊपर टिके रहना बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। इस स्तर के ऊपर बने रहने से निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है और लॉन्ग पोजिशन लेने का ट्रेंड बढ़ता है।कुल मिलाकर, आज का दिन यह दिखाता है कि बाजार चाहे कितनी भी गिरावट में क्यों न हो, सही समय पर की गई खरीदारी बड़ा मुनाफा दे सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications