Share Market के लिए आज का दिन किसी जश्न से कम नहीं है। माहौल पूरी तरह पॉजिटिव है और मार्केट को साफ ग्रीन सिग्नल मिल रहा है, जिसके दम पर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शानदार रही है और SENSEX और NIFTY 50 दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर 12 बजे के आसपास Nifty में 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी और Sensex में करीब 1,300 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई। NIFTY BANK में करीब 600 प्वाइंट की तेजी है, जबकि NIFTY MIDCAP 100 करीब 1,100 प्वाइंट चढ़कर ट्रेड कर रहा है। ब्रॉडर मार्केट में भी चौतरफा हरियाली है और लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं।
तेजी के पीछे ग्लोबल संकेत-
इस तेजी के पीछे ग्लोबल संकेत भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये की स्थिरता भी बाजार को सपोर्ट दे रही है, जिससे मार्केट में लगातार पैसा आता दिख रहा है।
Nifty Realty में सबसे ज्यादा खरीदारी-
सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा तेजी NIFTY REALTY में है, जहां करीब 4.5% की बढ़त है और इसके लगभग सभी शेयर हरे निशान में हैं। Prestige Estates Projects, DLF, Godrej Properties, Phoenix Mills और Macrotech Developers जैसे शेयरों में 4-5% की तेजी है।
क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी-
जंग खत्म होने की उम्मीद से क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई है, जिससे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट घटने और डिमांड बढ़ने की उम्मीद है और यही उम्मीद रियल्टी सेक्टर को सपोर्ट दे रहा है। इसके अलावा NIFTY AUTO में करीब 3%, NIFTY METAL में 2% और NIFTY CONSUMER DURABLES में करीब 2.7% की तेजी है, जबकि NIFTY PHARMA हल्की गिरावट में है।
Kalyan Jewellers में 10% की तेजी-
आज के टॉप गेनर्स की बात करें तो ज्वेलरी स्टॉक्स में शानदार तेजी है और Kalyan Jewellers करीब 10% तक उछल गया है, जो सोने की कीमतों में तेजी का असर है। इसके अलावा L&T Finance में करीब 7%, HDFC Asset Management Company में करीब 6.25% और Nuvama Wealth Management में करीब 6% की बढ़त देखने को मिल रही है।
ट्रिगर बना ट्रंप का पोस्ट-
अब मार्केट में चारों तरफ से हरीयाली देखने को मिल रही है...सवाल यह है तेजी के पीछे वजह क्या है और यह कब तक जारी रह सकती है। सबसे पहले आज की तेजी की वजह समझते हैं, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर रहा Donald Trump का पोस्ट। ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता हो गया है और जल्द ही एग्रीमेंट पर साइन हो सकता है। इस एग्रीमेंट के लिए 19 जून की तारीख तय की गई है और जगह जेनेवा बताई जा रही है।
हॉर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा-
ट्रंप ने यह भी कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला रहेगा और तेल की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड में 4% से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे ग्लोबल मार्केट में राहत दिखी और निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। ग्लोबल संकेत भी काफी मजबूत रहे जापान का निक्केई 5% से ज्यादा चढ़ा, कोरिया का कोस्पी भी 5% के आसपास मजबूत हुआ, जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स करीब 1.5% की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया। यानी साफ है कि ग्लोबल मजबूती ने घरेलू बाजार को मजबूत पुश दिया है।
PM मोदी और ट्रंप की मुलाकात-
अब अगर घरेलू फैक्टर्स की बात करें तो भले ही कोई बहुत बड़ा ट्रिगर नहीं है, लेकिन कुछ अहम चीजें बाजार को सपोर्ट कर रही हैं। पहला 17 जून को G7 बैठक के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात होने वाली है, जहां ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। दूसरा रुपये में मजबूती, जिससे इंपोर्ट सस्ता होगा और अर्थव्यवस्था को फायदा मिल सकता है।
FIIs की वापसी से मिलेगा सपोर्ट-
इसके अलावा, अगर रुपये की मजबूती बनी रहती है तो विदेशी निवेशकों यानी FIIs की वापसी भी देखने को मिल सकती है, जो बाजार के लिए बड़ा सपोर्ट बन सकता है। साथ ही घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी भी बाजार को नीचे गिरने से रोक रही है। यानी कुल मिलाकर, ग्लोबल राहत, तेल में गिरावट, मजबूत करेंसी और संभावित पॉलिसी संकेत ये सभी फैक्टर्स मिलकर फिलहाल बाजार की दिशा और दशा तय कर रहे हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें

Karur Vysya Bank: नतीजों के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार, आगे बड़ी तेजी बाकी?

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications