Share Bazaar News Today 22 November: आज 22 नवंबर को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 1961 अंक उछलकर 79,117 पर बंद हुआ है। निफ्टी 557 अंक चढ़कर 23,907 पर बंद हुआ है। इससे एक दिन पहले अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबरों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इनमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। आइए आपको बताते हैं कि आज किन वजहों से शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली है।

निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपटेलाइजेसन 429 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 425 लाख करोड़ रुपये था। एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति 4 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई।
अमेरिकी लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़े
मनीकंट्रोल के अनुसार, अमेरिकी लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़ों के चलते आज भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई है । आंकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में शुरुआती बेरोजगारी दावों में 6,000 की गिरावट आई और यह 2,13,000 पर आ गया।
मिंट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू बाजार में कई सेक्टर्स में खरीदारी की वजह से बाजार ने कल की गिरावट से उबरते हुए तेजी दिखाई। कल का बिकवाली दबाव खासकर अडानी ग्रुप से जुड़े मुद्दों के कारण था। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, "यह तेजी तकनीकी कारणों से है, न कि फंडामेंटल ट्रिगर्स के कारण से। बाजार ओवरसोल्ड स्थिति में है, जिससे एक तेज़ रिकवरी संभव हुई है। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह रिकवरी स्थायी नहीं लग रही।"
निचले स्तर पर खरीदारी देखी गई
शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। मनीकंट्रोल के मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार का वैल्यूएशन अब थोड़ा अच्छा होता दिख रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव और FII की बेतहाशा बिकवाली जैसे नेगेटिव फैक्टर्स के चलते बाजार में और गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि हम निचले स्तर के करीब हैं और जल्द ही मामूली रिकवरी देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा DII से सपोर्ट मिला है। DIIs ने गुरुवार 21 नवंबर को बाजार में आई गिरावट के बीच भी करीब 4,200 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
