नयी दिल्ली। शेयर बाजार में डायरेक्ट निवेश को काफी जोखिम भरा माना जाता है। मगर यदि शेयर बाजार में संयम और जानकारी के साथ पैसा लगाएं तो आपको तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी अन्य निवेश ऑप्शन के मुकाबले एक्सपर्ट शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर ज्यादा जोर देते हैं। इसकी वजह है कि अगर शेयर बाजार में गिरावट आ जाए तो लंबे समय में वो रिकवरी भी कर सके। जैसा कि कोरोना संकट में हुआ। मार्च-अप्रैल में सेंसेक्स और निफ्टी काफी नीचे पहुंच गए थे, मगर इसके बाद धीरे-धीरे इन्होंने वापसी की। एक बात और जो शेयर बाजार में ध्यान रखने वाली होती है। एक्सपर्ट अधिकतर लार्ज कैप (ज्यादा पूंजी वाली कंपनियों के शेयर) में निवेश की सलाह भी देते हैं। हालांकि स्मॉल कैप भी आपको जोरदार मुनाफा करवा सकते हैं, जैसे कि कुछ शेयरों ने किया है। चुनिंदा स्मॉल कैप शेयरों ने निवेशकों के 10,000 रु को 25 लाख रु में बदल दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
अवंति फीड्स ने कर दिया मालामाल
अवंति फीड्स एक इलेक्ट्रिक सर्विस कंपनी है। ये प्रॉन और फिश फीड्स मैनुफैक्चरर और निर्यातक है। इस कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 14.33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 116 करोड़ रु रहा। हालांकि इसकी इनकम 12.62 फीसदी की गिरावट के साथ 955.40 करोड़ रु रह गई। अब बात करते हैं इस शेयर से मिले रिटर्न की। पिछले 10 सालों में इस शेयर ने 26494 फीसदी का रिटर्न दिया है। 10 साल पहले इसका भाव 2 रु था जो अब 517 रु के करीब है। इतना ही नही पिछले 52 हफ्तों में ये शेयर 770 रु तक चढ़ा है।
कैप्लिन पॉइंट का जोरदार रिटर्न
कैप्लिन पॉइंट स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। कैप्लिन पॉइंट फार्मा उत्पाद बनाने के अलावा उनकी मार्केटिंग भी करती है। कैप्लिन पॉइंट इस सेक्टर में कुछ खास उत्पाद भी बनाती है। बात करें प्रदर्शन की अप्रैल-जून तिमाही में इसका मुनाफा लगभग 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 54.55 करोड़ रु रहा। वहीं इसकी इनकम 25 फीसदी के इजाफे के साथ 240 करोड़ रु रह गई। रिटर्न देखें तो पिछले 10 सालों में इस शेयर ने 20383 फीसदी का रिटर्न दिया है। 10 साल पहले इसका भाव 3 रु था जो अब 541 रु के करीब है। इतना ही नही पिछले 52 हफ्तों में ये शेयर 686 रु तक चढ़ा है।
वेस्टलाइफ डेवलपमेंट ने बना दिया अमीर
वेस्टलाइफ डेवलपमेंट एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी है। कंपनी अप्रैल-जून तिमाही में 57.56 करोड़ रु का घाटा हुआ। असल में इस कंपनी पर कोरोना संकट का काफी बुरा असर पड़ा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी 6.44 करोड़ रु के मुनाफे में रही थी। रिटर्न देखें तो पिछले 10 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 11247 फीसदी का मुनाफा कराया है। 10 साल पहले इसका भाव 3.5 रु था जो अब 375.60 रु के करीब है। इतना ही नही पिछले 52 हफ्तों में ये शेयर 500 रु तक चढ़ा है।
अल्काइल एमीन्स केमिकल ने दिया 7400 फीसदी रिटर्न
अल्काइल एमीन्स केमिकल एक केमिकल कंपनी है। कंपनी का कारोबार भारत के अलावा विदेशों तक फैला है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 52.78 करोड़ रु का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये 49.20 करोड़ रु के मुनाफे में रही थी। रिटर्न देखें तो पिछले 10 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 7400 फीसदी का मुनाफा कराया है। 10 साल पहले इसका भाव 45 रु था जो अब 3375 रु के करीब है। इतना ही नही पिछले 52 हफ्तों में ये शेयर 3600 रु तक चढ़ा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
