
Share Market : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों ने घरेलू शेयर बाजार को काफी नुकसान पहुंचाया। आज सेंसेक्स 927.74 अंक या 1.53 प्रतिशत गिर कर 59,744.98 पर और निफ्टी 272.40 अंक या 1.53 प्रतिशत गिर कर 17,554.30 पर बंद हुआ। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में से रहे, जबकि आईटीसी, बजाज ऑटो और डिविस लैब्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। आज सभी सेक्टरों में कमजोरी आई। मेटल शेयरों में 2.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बैंक और रियल्टी शेयरों में भी गिरावट रही। आज बाजार में क्यों गिरावट आई, इसके कारण आगे जानिए।
ग्लोबल मार्केट का असर
एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में सर्विस सेक्टर में तेजी आने के बाद अमेरिकी शेयर सूचकांक डॉव जोंस में लगभग 700 अंक की कमजोरी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 697.10 अंक या 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,129.59 पर बंद हुआ। इसके लिए मंगलवार का दिन 15 दिसंबर के बाद सबसे अधिक गिरावट वाला रहा।
यूएस फेड का बयान
निवेशक 22 फरवरी को जारी होने वाली नये यूएस फेडरल रिजर्व मीटिंग के बयानों का इंतजार कर रहे हैं। उनके बीच चिंता है कि क्या फेड ब्याज दरों और अमेरिकी मुद्रास्फीति पर अपना रुख बदलेगा या सख्ती बरकरार रहेगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस के यूक्रेन पर हमले का शुक्रवार, 24 फरवरी को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। उससे पहले ही रूसी राष्ट्रपति ने मंगलवार को अमेरिका के साथ एक परमाणु हथियार नियंत्रण संधि को निलंबित कर दिया। साथ ही युद्ध ड्यूटी पर न्यू स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स का ऐलान किया है, और परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की धमकी भी दी है।
आरबीआई के बयान
भारतीय रिजर्व बैंक भी फरवरी की शुरुआत में हुई अपनी पॉलिसी मीटिंग के बाद बयान जारी करने के लिए तैयार है। निवेशक केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी पर इसकी तरफ से मिलने वाले संकेत का इंतजार कर रहे हैं।
अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद निवेशकों का अडानी समूह की फर्मों से बाहर निकलना जारी है। अडानी समूह की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर से नीचे फिसल गयी है, क्योंकि इसके शेयरों की कीमतों में गिरावट बुधवार को भी जारी रही। अडानी एंटरप्राइजेज आज 10 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस सहित कई अन्य अडानी समूह के शेयर 5 प्रतिशत के निचले सर्किट पर बंद हुए। आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 3.8 लाख करोड़ रु की कमी आई। वहीं बीते 4 दिनों में यह आंकड़ा 7 लाख करोड़ रु पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications