नई दिल्ली, मई 26। गुरुवार को शेयर बाजार में बेंचमार्क सूचकांकों ने तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज की तेजी से निफ्टी 16,200 के करीब पहुंच कर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 503.27 अंक या 0.94 फीसदी ऊपर 54,252.53 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 144.40 अंक या 0.90 फीसदी उछल कर 16,170.20 पर रहा। लगभग 1712 शेयरों में तेजी आई, 1509 शेयरों में गिरावट आई और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
मिडकैप और स्मॉल कैप
आज बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी उछला। 15 सेक्टर में से 14 (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संकलित) हरे रंग में बंद हुए। निफ्टी बैंक और निफ्टी मेटल ने क्रमशः 2.20 प्रतिशत और 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ मुख्य सूचकांक से बेहतर प्रदर्शन किया।
आगे क्या हो सकता है
एक जानकार के अनुसार हाल ही में हुई भारी बिकवाली के बाद बाजार ने पॉजिटिव संकेत दिखाए और इसमें शॉर्ट से मिड टर्म में उछाल आ सकता है। तकनीकी रूप से, बाजार ओवरसोल्ड है। मौजूदा गिरावट का एक प्रमुख कारण एफआईआई (विदेशी निवेशकों) द्वारा बिकवाली और घरेलू खरीदारी में कमी। एफआईआई की बिकवाली में गिरावट उछाल की अहम वजह होगी।
कल कैसा रहा था बाजार
कल शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी। शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 16,100 के नीचे बंद हुआ था। सेंसेक्स 303.35 अंक या 0.56 फीसदी गिर कर 53,749.26 पर और निफ्टी 99.40 अंक या 0.62 फीसदी फिसल कर 16,025.80 पर बंद हुआ था। लगभग 696 शेयरों में तेजी और 2548 शेयरों में गिरावट आई थी।
ये हैं टॉप तेजी वाले शेयर
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अपोलो हॉस्पिटल्स, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक निफ्टी पर टॉप उछलने वाले शेयरों में रहे, जबकि गिरने वालों में आईटीसी, यूपीएल, डिविस लैब्स, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे। अलग-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो मेटल, आईटी, पावर, रियल्टी, बैंक और ऑयल एंड गैस में 1-3 फीसदी की तेजी आई।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications