नई दिल्ली, मई 25। आज शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। निफ्टी 16,100 के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 303.35 अंक या 0.56 फीसदी गिर कर 53,749.26 पर और निफ्टी 99.40 अंक या 0.62 फीसदी फिसल कर 16,025.80 पर बंद हुआ। लगभग 696 शेयरों में तेजी आई, 2548 शेयरों में गिरावट आई और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये हैं टॉप गिरने और चढ़ने वाले शेयर
एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स, यूपीएल और टीसीएस निफ्टी पर टॉप गिरने वाले शेयरों में रहे, जबकि तेजी हासिल करने वालों में एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल शामिल रहे। बैंक को छोड़ कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। तेल और गैस, धातु, फार्मा, रियल्टी, पूंजीगत सामान और आईटी सूचकांक में 1-3 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.9 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9 फीसदी टूटा।
निवेशकों में चिंता
निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो आज ही होने वाली है। कुछ टॉप फेड नीति निर्माताओं ने अमेरिका की 40 साल की उच्च मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए जून और जुलाई की शुरुआत में दो और बड़ी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समर्थन किया है। बाजार निवेशकों को यह भी डर है कि दरों में बढ़ोतरी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को गतिरोध में ला सकती है, जो घरेलू ग्रोथ को प्रभावित करेगी।
कल कैसा रहा था बाजार
कल शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई थी। जहां सेंसेक्स करीब 236.00 अंक की गिरावट के साथ 54052.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 89.50 अंक की गिरावट के साथ 16125.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा बीएसई में कुल 3,430 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिनमें से करीब 1,042 शेयर तेजी और 2,266 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। 122 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया था। 70 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे। इसके अलावा 77 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
