नयी दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी। आज रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ोतरी से शेयर बाजार को सहारा मिला। सरकारी बैंकों के शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सेंसेक्स के 1373 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1,667 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 173 शेयरों बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

कितने पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 51,544.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 51,907.75 पर खुला और आखिर में 609.83 अंकों या 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 52,154.13 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,235.97 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 15163.3 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 15,270.30 पर खुल कर आखिर में 151.40 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 15,314.70 पर बंद हुआ।
कैसा रहा बड़े शेयरों का हाल
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 19 में मजबूती और 11 में कमजोरी आयी। इनमें एक्सिस बैंक में 5.88 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 4.09 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 3.66 फीसदी, एसबीआई में 3.52 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2.98 फीसदी और एचडीएफसी में 2.47 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं डॉ रेड्डीज में 1.77 फीसदी, टीसीएस में 1.60 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.19 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.16 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.14 फीसदी और टाइटन में 0.70 फीसदी की कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों में रही तेजी
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.40 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.31 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
