BSE Market Capital : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 28 नवंबर को रिकॉर्ड बंद स्तर पर बंद हुए। आज इन दोनों में तेजी आई। इस तेजी से निवेशकों को भी फायदा हुआ। एक ही दिन में निवेशकों की दौलत में 1 लाख करोड़ रु से अधिक का इजाफा हुआ। आगे जानते हैं कि शेयर बाजार में कितनी तेजी आई और निवेशकों को कितना फायदा हुआ।
1.30 लाख करोड़ रु का फायदा
शुक्रवार 25 नवंबर को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की सारी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,84,56,422.80 करोड़ रु थी, जबकि आज शेयर बाजार में बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल कुल मिला कर 2,85,87,226.47 करोड़ रु हो गयी है। यानी एक ही दिन में 130803.67 करोड़ रु का इजाफा। यह निवेशकों का सीधा फायदा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
आज शेयर बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 211.16 अंक या 0.34 फीसदी उछल कर 62,504.80 पर और निफ्टी 50 पॉइंट या 0.27 फीसदी बढ़ कर 18,562.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 2024 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1458 शेयरों में गिरावट आई और 185 शेयरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ये हैं तेजी वाले शेयर
बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आज निफ्टी के उन बड़े शेयरों में रहे, जिनमें सबसे अधिक तेजी आई। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। आज मेटल को छोड़ कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। इनमें तेल और गैस में 1.5 प्रतिशत की सर्वाधिक बढ़त आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी आई। भारतीय रुपया 81.68 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2 पैसे की मजबूती के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को कैसा रहा था शेयर बाजार
इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई थी। उस दिन सेंसेक्स करीब 20.96 अंक की तेजी के साथ 62293.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.70 अंक की तेजी के साथ 18512.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा शुक्रवार को बीएसई में कुल 3,632 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिनमें से करीब 2,121 शेयर तेजी के साथ और 1,379 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 132 कंपनियों के शेयर के दामों में कोई अंतर नहीं आया था। शुक्रवार को 143 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे। 43 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए थे।
More From GoodReturns

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान

LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट



Click it and Unblock the Notifications