Share Market में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट के बीच मंगलवार को निचले स्तरों पर Value Buying देखने को मिली। शुरुआती कमजोरी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार रिकवरी की। इंट्रा-डे लो से सेंसेक्स करीब 475 अंक संभला, जबकि निफ्टी भी 24,350 के पार पहुंच गया। हालांकि बाजार अभी भी हल्की गिरावट में कारोबार कर रहा है।

दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स 124.71 अंक यानी 0.16% गिरकर 77,884.54 पर था। वहीं निफ्टी 12 अंक यानी 0.05% फिसलकर 24,354 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 430 अंक से ज्यादा टूटकर 77,453.75 और निफ्टी 139 अंक गिरकर 24,226.95 के स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से दोनों इंडेक्स ने अपनी शुरुआती गिरावट का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया।
Value Buying ने संभाला बाजार-
लगातार पांच सत्रों की गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी की। खासतौर पर Private Banks और Metal Stocks में मजबूती ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसके चलते ब्रॉडर मार्केट में भी सुधार देखने को मिला और Nifty Midcap 100 तथा Nifty Smallcap 100 शुरुआती कमजोरी से निकलकर हरे निशान में पहुंच गए।
Metals और Private Banks ने दिया सहारा-
सेक्टर के मोर्चे पर IT Stocks बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोर है। दूसरी तरफ Private Banks और Metal Stocks में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी Private Bank इंडेक्स करीब 0.5% ऊपर है, जबकि Nifty Metal में 1% से ज्यादा की तेजी है। इन सेक्टर्स की मजबूती ने बेंचमार्क इंडेक्स की गिरावट को सीमित करने में अहम भूमिका निभाई है।
India VIX में नरमी से राहत-
बाजार की Volatility को दर्शाने वाले India VIX में भी शुरुआती उछाल के बाद नरमी आई है। शुरुआती कारोबार में VIX बढ़कर 11.78 तक पहुंचा था, लेकिन बाद में यह घटकर 11.47 के आसपास आ गया। VIX में बढ़ोतरी आमतौर पर बाजार में शॉर्ट-टर्म Volatility बढ़ने का संकेत देती है, जबकि इसमें नरमी से दबाव कुछ कम होने का संकेत मिलता है। ऐसे में VIX में आई गिरावट ने भी बाजार की रिकवरी को कुछ सहारा दिया।
Nifty के लिए 24,200 अहम सपोर्ट-
अब बाजार की आगे की दिशा में 24,200 का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है। एनालिस्ट्स के मुताबिक जब तक Nifty इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक रिकवरी की संभावना कायम रहेगी। ब्रोकरेज के मुताबिक Nifty पिछले करीब 9 कारोबारी सत्रों से एक सीमित रेंज में Consolidate कर रहा है। 24,200 का स्तर 50 और 100-दिनों के EMA के आसपास का सपोर्ट है। इसके नीचे 24,000-23,800 का जोन अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है।
24,500 के ऊपर ही मजबूत तेजी-
दूसरी तरफ बाजार के लिए 24,500 अहम Resistance बना हुआ है। जब तक Nifty इस स्तर के ऊपर मजबूत Breakout नहीं देता, तब तक बड़ी तेजी की संभावना सीमित मानी जा रही है। 24,500 के ऊपर टिकने पर Nifty के लिए 24,600 का रास्ता खुल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 24,300 तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications