नई दिल्ली, दिसंबर 8। सेंसेक्स में आज और कल आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति दो दिनों में 7.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 1,000 अंक से अधिक अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स की दो दिन की बढ़त लगभग 2000 अंक हो गई है। वैश्विक बाजारों में तेजी और आरबीआई द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के फैसले ने भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट किया। इससे निफ्टी 1.7 फीसदी बढ़ कर 17,450 के ऊपर बंद हुआ। नयी रिपोर्ट के अनुसार नए कोविड वेरिएंट ओमिक्रॉन के डेल्टा वेरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर होने की संभावना नहीं है, इससे वैश्विक बाजारों में एक सकारात्मक रुझान बना है।
क्या कहते हैं जानकार
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सकारात्मक वैश्विक रुझानों के साथ-साथ आरबीआई के उदार नीतिगत रुख को बरकरार रखने और दरों में कोई बदलाव न करने से बाजार को सहारा मिला। सेक्टोरल इंडेक्सों में भी तेजी दिखी। वहीं स्मॉल और मिडकैप ने भी मार्केट की तेजी में भाग लिया। प्रमुख शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस सेंसेक्स में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। वहीं मारुति, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और एशियन पेंट्स में तेजी रही।
ये शेयर गिरे
दूसरी ओर कोटक बैंक और पावरग्रिड गिर गए। आरबीआई ने आज ब्याज दर पर यथास्थिति बनाए रखी और अपने उदार रुख को जारी रखने का फैसला किया। ओमिक्रॉन पर चिंताओं के बावजूद आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने विकास दर अनुमान को 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आरबीआई का जीडीपी पूर्वानुमान 9.5% के स्तर पर रहा, जो आर्थिक सुधार में इसके विश्वास को दिखाता है।
बैंक निफ्टी उछला
आज बैंक निफ्टी 1.75% बढ़कर 37285.80 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टरों ने मजबूती हासिल की और अपने पिछले स्तरों से करीब 1 फीसदी ऊपर रहे। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई और निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 फीसदी के करीब चढ़ा। इसके बाद वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग सूचकांकों में करीब 1.5 फीसदी की तेजी रही। मीडिया इंडेक्स 1.2 फीसदी से ज्यादा ऊपर था जबकि मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स सभी 1 फीसदी से कम ऊपर चढ़े।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 492.4 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 35,719.43 पर, एसएंडपी 500 95.08 अंक या 2.07 प्रतिशत बढ़कर 4,686.75 पर और नैस्डैक कंपोजिट 461.76 अंक या 3.03 प्रतिशत बढ़कर 15,686.92 पर पहुंच गया। इससे भारतीय बाजार को सहारा मिला।
रिलायंस को फायदा
रुवाइस में 2 अरब डॉलर की रासायनिक परियोजनाओं के लिए अबू धाबी स्थित TA'ZIZ के साथ एक संयुक्त उद्यम की घोषणा पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का स्टॉक लगभग 2 प्रतिशत बढ़ गया। नया संयुक्त उद्यम एक क्लोरालकली, एथिलीन डाइक्लोराइड और पॉलीविनाइलक्लोराइड उत्पादन सुविधा का निर्माण और संचालन करेगा। बता दें कि रिलायंस देश की सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है, जिसके चढ़ने से बाजार को सहारा मिलता है। तकनीकी मोर्चे पर, निफ्टी 50 के लिए प्रमुख रेसिस्टेंस स्तर 17,500 है और नीचे की तरफ 16,900 मजबूत सपोर्ट है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications