नयी दिल्ली। शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है। मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि निवेश के जितने भी ऑप्शन मौजूद हैं उनमें शेयर बाजार से ज्यादा मुनाफा कहीं नहीं मिल सकता। अगर आपके हाथ में एक शेयर भी अच्छा आ गया तो वो मालदार बना सकता है। अच्छी बात ये है कि शेयर बाजार में तगड़ा मुनाफा मिलने में बहुत अधिक समय नहीं लगता है। जैसे कि एक शेयर ने पिछले 1 साल में 1 लाख रु को 28.5 लाख रु में बदल दिया है। यानी 1 लाख रु के निवेश पर निवेशकों को सीधे-सीधे 27.5 लाख रु का फायदा हुआ है। आइए जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
कौन सा है ये शेयर
पिछले एक साल में बायोफिल केमिकल्स के शेयर ने दमदार मुनाफा दिया है। इस अवधि के दौरान फार्मा स्टॉक करीब 28 गुना बढ़ा है। पिछले साल 13 नवंबर को इस शेयर में जिस निवेशक के 1 लाख रुपये लगे होंगे वो आज बढ़ कर 28.50 लाख रुपये होंगे। 13 नवंबर 2019 को बीएसई पर ये शेयर 4.42 रुपये पर था। बीएसई पर इस स्टॉक ने पिछले 12 महीनों के दौरान 2,768 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पिछले 2 सत्रों में बायोफिल केमिकल्स का शेयर और चढ़ कर 133.10 रु पर पहुंच गया है।
फार्मा कंपनी है बायोफिल केमिकल्स
बायोफिल केमिकल्स एक फार्मा कंपनी है। इसने बाकी फार्मा कंपनियों की तुलना में शानदार रिटर्न दिया है। सन फार्मा का शेयर 21.73% बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में डॉ रेड्डीज लैब्स का शेयर 72% बढ़ा है। 13 नवंबर 2019 से अब तक सिप्ला का शेयर प्राइस 63.21% बढ़ा है। इसके अलावा डिविस लैब ने पिछले एक वर्ष में 96% बढ़त हासिल की है। दूसरी ओर एक साल में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 7.16% और 6.48% बढ़े हैं।
काफी छोटी कंपनी है बायोफिल केमिकल्स
बायोफिल केमिकल्स एक बहुत छोटी कंपनी है। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 0.11 करोड़ रु के मुकाबले इस साल समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 100 फीसदी बढ़ कर 0.22 करोड़ रु रहा। इसके मुनाफे के आंकड़ों से ही समझा जा सकता है कंपनी का साइज कितना छोटा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि छोटी कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता की गुंजाइश बहुत अधिक होती है।
कितनी है मार्केट कैप
बायोफिल केमिकल्स माइक्रो कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल केवल 206 करोड़ रु की है। बायोफिल केमिकल्स एंड फार्मा इंदौर में स्थित अपने प्लांट में फार्मास्युटिकल फॉर्म्युलेशन जैसे इंजेक्शन, कैप्सूल, आई-ड्रॉप और ड्राई सिरप बनाती है। एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी की सेल्स 1.59 करोड़ रुपये के मुकाबले 44.65 फीसदी बढ़ कर 2.30 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी कंपनी ने 0.15 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 46.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
2018-19 में कैसा रहा प्रदर्शन
पूरे वित्तीय वर्ष में भी बायोफिल केमिकल्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 2018-19 के मुकाबले 2019-20 में कंपनी का मुनाफा 0.48 करोड़ रु से 152 फीसदी बढ़ कर 1.21 करोड़ रु रहा था। इस दौरान कंपनी की सेल्स 23.13 करोड़ रु से 28.36 फीसदी बढ़ कर 29.69 करोड़ रु रही।
More From GoodReturns

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?



Click it and Unblock the Notifications