Share Market Prediction Today: भारतीय शेयर बाजार 24 अप्रैल को हल्की सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। गिफ्ट निफ्टी 60 अंक लुढ़कर 24,250 करीब कारोबार कर रहा है। यह दिखाता है कि बाजार की शुरुआत में कॉशस रह सकती है। कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजारों में देखने को मिल सकता है।

जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की संभावना
पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा रद्द किया और वापस दिल्ली लौटकर सीसीएस की अहम बैठक की। इस बैठक में सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले किए हैं। सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता को रोक दिया है। इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर एक मई तक उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में आज बाजार का मुख्य रिस्क आज जियोपॉलिटिकल टेंशन हो सकता है।
शेयर बाजार का आज कैसा रह सकता है हाल?
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सेंसेक्स में 521 अंकों की मजबूती देखने को मिली और यह 80,000 के ऊपर बंद हुआ। साथ ही, चार्ट्स पर लगातार ऊंचे स्तर बन रहे हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि आगे भी तेजी बनी रह सकती है। मिंट रिपोर्ट के मुताबकि विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सेंसेक्स 79,500 से ऊपर है, तब तक बाजार में तेजी जारी रह सकती है। अगर यह नीचे आता है, तो थोड़ी गिरावट होकर यह 79,000 तक आ सकता है।
इसके अलावा मिंट की रिपोर्ट में वीएलए अंबाला, स्टॉक मार्केट टुडे के सह-संस्थापक ने ये भी बताया गया है कि निफ्टी आज के सेशन में 24,150, 24,020 या 23,930 के आसपास के लवल पर रह सकता है और 24,500 और 24,670 के आसपास रेसिसटेंस मिलने की उम्मीद है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलवामा के बाद भी जियोपॉलिटिकल रिस्क ओपन हुआ था। निफ्टी आईटी आज लीडरशिप के संकेत दे रहा है और निफ्टी बैंक में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है।
बुधवार को लगातार सातवें दिन तेजी
शेयर बाजार में बुधवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिला। शेयर मार्केट लगातार सातवें हरे निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 520 अंक उछलकर 80,116 पर बंद हुआ और निफ्टी 161 अंकों की बढ़त के साथ 24,328 पर क्लोज हुआ था। निफ्टी मिडकैप में 1.18% की तेजी देखने को मिली और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.44% की बढ़त देखी गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
