Stock Market Outlook: तीन दिन की छुट्टी के बाद शेयर मार्केट खुल रहा है। लेकिन इस समय भारत के मार्केट में काफी उठा पटक चल रही है। अगर बात करें कल यानी 24 जनवरी की तो कल घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इंट्राडे में एक प्रतिशत तक टूटे। लेकिन इसके बावजूद स्मॉल कैप स्टॉक्स से मार्केट को तगड़ा सपोर्ट मिला और इन्वेस्टर्स को भी ज्यादा घटा नहीं हुआ। अगर बात करें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की तो इसमें भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एक आंकड़े के मुताबिक कल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 7000 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
आपको बताते चले कि आज आईटी फर्म और एफएमसी सेक्टर के शेयरों के इंडेक्स एक पीसी से ज्यादा टूटे। वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.48 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। आपको बताते चलें कि कल मार्केट की गिरावट की वजह से निवेशकों की पूंजी में भी कमी दर्ज की गई है।

अगर बात करते हैं सेंसेक्स की तो इसमें 659.64 यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही इसका स्तर 70700.67 पॉइंट पर पहुंच गया। बात की जाए निफ्टी की तो इसमें 101.35 पॉइंट यानी 0.47 की सीधी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 21352.60 पॉइंट पर बंद हुआ।
करते हैं 24 जनवरी 2024 की तो इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किए गए सभी शेयरों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 371.19 लाख करोड़ रुपए के आसपास था। बताते चलें कि 25 जनवरी को यह 7000 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 371.12 लाख करोड़ रुपए ही रह गया।
तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड के साथ अब स्टॉक मार्केट सीधा 29 जनवरी को खुलेगा। ऐसे में लोग कयास लग रहे हैं, कि मार्केट खुलने के बाद क्या ट्रेंड होगा और शेयर की क्या स्थिति हो सकती है। तो आपको बता दें कि बजट से पहले नकारात्मक ट्रेंड बरकरार रह सकता है और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक इस महीने में अब तक एफआईआई के द्वारा 33000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बिकवाली हुई है।
बता दें कि तेल की बढ़ती कीमतें इनवेस्टर्स को फ्यूचर के बारे में काफी ज्यादा परेशान कर रही हैं और उनमें कन्फ्यूजन बनी हुई है। लेकिन की कीमत बढ़ाने के कई कारण है। इनमें मुख्य रूप से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होने से और एशिया पश्चिम एशिया देश में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर लगातार बढ़ रही हैं।
वहीं टेक्निकल आउटलुक की बात करें तो निफ्टी पर 21.400 अंक पर तत्काल रेजिस्टेंस की संभावना जताई जा रही है। गिरावट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है की निफ्टी में 21.100 और 21.000 तक के स्तर पर गिर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जो ट्रेंड इस समय चल रहा है, ऐसे में फायदे की उम्मीद कभी लगाई जा सकती है, जब निफ्टी 21,500 अंक को क्रॉस कर जाए। आपको बता दें कि मौजूदा समय में बैंकिंग सेक्टर पर पड़ रहा दबाव भी लोगों के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर डाल रहा है। लेकिन दूसरे सेक्टर में हुए फायदे ने इसे काफी हद तक बैलेंस करके रखा है।
यह रुझान काफी ज्यादा कांट्रडिक्ट्री है और आपस में ही एक दूसरे को काट रहे हैं। एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि जब तक मार्केट के ट्रेंड पूरी तरह से क्लियर ना हो जाए तब तक लोगों को स्टॉक सिलेक्शन के साथ ट्रेड पर ध्यान रखना चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications