शेयर बाजार में बुधवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 22400 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट से भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. ज्यादातर मार्केट में कल की तेजी के बाद ऊपरी स्तरों से प्रॉफिटबुकिंग हो रही है. इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए थे.
ग्लोबल मार्केट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में सीमित दायरे में ट्रेड देखने मिला. डाओ कल करीब 100 अंकों की रेंज में ट्रेड किया और अंत में 30 अंकों की बढ़त के साथ 38884 पर बंद हुआ. इंडेक्स दिसंबर के बाद पहली बार लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ. S&P इंडेक्स भी हल्की मजबूती के साथ 5187 पर बंद हुआ है. वहीं, नैस्डैक इंडेक्स करीब 17 अंक गिरकर 16332 पर बंद हुआ है. VIX करीब 2% गिरा. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.45% के पास आ गया है.
यूरोप के शेयर बाजारों में तो कल जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. FTSE 100, CAC 40, DAX में एक से डेढ़ फीसदी की मजबूती देखने को मिली. कमोडिटी मार्केट में क्रूड लगातार तीसरे दिन सपाट एक्शन रहा. ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहा है. गोल्ड की बात करें तो कॉमैक्स पर भाव हल्की गिरावट के साथ 2321 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. डॉलर इंडेक्स भी 105.50 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
रिजल्ट्स स्टॉक्स पर रहेगी नजर
मार्केट में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही. आज भी नतीजों वाले शेयर फोकस में रहेंगे. इन शेयरों में नतीजों के लिहाज से एक्शन देखने को मिल सकता है. 8 मई को नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में Larsen & Toubro, The Tata Power Company, Canara Bank, TVS Motor Company, Hero Motocorp, Bharat Forge, BSE Limited, SKF India, Piramal Enterprises समेक अन्य शामिल हैं.
मार्केट एक्सपर्ट का आउटलुक
Motilal Oswal Financial Services के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में रैली के बावजूद भारतीय बाजारों में वॉलिटेलिटी रही. लेकिन लोकसभा चुनाव और रिजल्ट सीजन के चलते निवेशक सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल तक बाजार में तेज उतार-चढ़ाव की आशंका है.

किन स्टॉक्स में करें निवेश?
MOFSL ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 शेयरों में खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने KEI Ind पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 5000 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है. नतीजों से पहले L&T में खरीदारी की राय है. स्टॉक पर 4400 रुपए का अपसाइड टारगेट है. ICICI Lombard पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 2100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. Bharti Airtel को 1570 रुपए के टारगेट के लिए खरीदें. साथ ही JSW Infra को खरीदने की राय है. शेयर पर 300 रुपए प्रति शेयर का अपसाइड टारगेट है.
More From GoodReturns

Kalyan Jewellers share price : लगातार 5वें दिन भागा शेयर, एक्सपर्ट से समझें कि अब खरीदारी क्या करना है?

Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!

Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?

Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा



Click it and Unblock the Notifications