
Stock Market Opening : ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में भी गिरावट के साथ शुरूआत हुई। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स आज 411 अंकों की गिरावट के साथ 61770 के स्तर पर खला। तो वहीं, निफ्टी भी 94 अंकों की गिरावट के साथ 18402 पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद आज बैंक निफ्टी में भी गिरावट के साथ ओपेनिंग हुई। आज बैंक निफ्टी 177 अंकों की गिरावट के साथ 43455 के स्तर पर खुला। आज दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी भी 18350 के नीचे ट्रेड कर रहा है। आज बाजार के शुरूआती समय में आईटी, मेटल्स, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के शुरूआत में इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर की लिस्ट में हैं।
रुपया आज 33 पैसे की गिरावट के साथ खुला
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज डॉलर की तुलना में रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 82.60 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकालबले 82.27 के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
