
Share Market Opening : आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। सेंसेक्स आज 120 अंकों के ऊछाल के साथ 62690 अंकों पर खुला, तो वहीं निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 18662 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली, यह 168 अंकों की ऊछाल के साथ 43765 के स्तर पर ओपेन हुआ। आज के शुरुआती कारोबारी में बीएसई पर टॉप 30 शेयरो का सूचनांक सेंसेक्स 62700 के ऊपर और एनएसई पर टॉप 50 शेयरो का सूचनांक निफ्टी 18650 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी तेजी दिख रही है। यह 43700 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
बैंकिंग स्टॉक में है तेजी
आज मार्केट खुलने के साथ ही मेटल्स,सरकारी बैंक और ऑटो इंडेक्स में ऊछाल देखने को मिल रही है। दिन के शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, NTPC कंपनियों के शेयर निवेशकों को कमाई करा रहे हैं। HCL टेक्नोलॉजी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
रुपए में भी मजबूती
आज मार्केट में तेजी के साथ रुपए में भी मजबूती देखने को मिली। आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 12 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपया आज 82.30 के स्तर पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यानी की गुरुवार को रुपया 82.42 के स्तर पर बंद हुआ था।
ग्लोबल मार्केट का हाल
ग्लोबल मार्केट में भी तेजी देखने को मिली है। डाओ जोन्स में 183 अंक यानी की 0.55 प्रतिशत, नैस्डैक में 1.13 प्रतिशत और S&P 500 में 0.75 प्रतिशत की तेजी रही है। डॉलर इंडेक्स 105 के स्तर से नीचे आ गया है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications