
Share market Opening : पिछले चार कारोबारी दिन से लगातार गिरावट के बाद आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। हरे रंग में खुलने के बाद भी आज शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी दिख रही है। आज सेंसेक्स 94 अंकों क्षछाल के साथ 62504 के स्तर पर ओपेन हुआ। वहीं निफ्टी भी 10 अंकों की तेजी के साथ 18570 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरूआती कारोबार में लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरो में तेजी देखने को मिली। तो वहीं पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरो मे गिरावट दिख रही है।
रुपया भी खुला मजबुत
शेयर मार्केट में ऊझाल के साथ-साथ आज रुपया भी 20 पैसे की मजबूती के साथ 82.27 के स्तर पर ओपेन हुआ। आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बाजार की गतिविधी इस इवेंट पर निर्भर करेगी।
ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल
ग्लोबल मार्केट में भी उतार चढ़ाव जारी है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार फ्लैट बंद हुआ। जानकारों का मानना है कि देश का बॉन्ड मार्केट अमेरिका में मंदी का सुझाव दे रहा है। यहीं कारण है कि शेयर बाजार में पैसे डालने को लेकर निवेशक निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान के बाजार में 0.83 फीसदी की गिरावट दिख रही है। कोरिया का में मार्केट फ्लैट है। डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट है। यह 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.15 के स्तर पर है। ब्रेंट क्रूड ऑयल में भी गिरावट दिखी है। यह 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77 डॉलर पर पहुंच गया है।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications