नयी दिल्ली। बहुत से लोग शेयर बाजार में निवेश से घबराते हैं। पल-पल होते उतार-चढ़ाव के मद्देनजर उनका घबराना शायद सही हो। मगर प्रोफिट के मामले में ऐसे लोग नुकसान में हैं। शेयर बाजार इकलौती निवेश की ऐसी जगह जहां एक हफ्ते में आपको 60-70 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इतना रिटर्न किसी एफडी में हासिल करने में आपको कई साल लग सकते हैं। हालांकि शेयर बाजार के जोखिम को कभी भी नजरअंदाज न करें और किसी वित्तीय सलाहकार या ब्रोकिंग फर्म की सलाह से ही चुनिंदा शेयरों में निवेश करें। जहां तक बढ़िया रिटर्न देने वाले शेयरों का सवाल है तो हम यहां ऐसे 5 शेयरों की जानकारी देंगे जिन्होंने पिछले एक सप्ताह में 82 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया है।
भंडारी होजरी
भंडारी होजरी के शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 82.73 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये शेयर 23 दिसंबर को 1.39 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज ये 2.54 रु प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 37.22 करोड़ रु की है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से ये काफी छोटी कंपनी है और ऐसी कंपनियो में अस्थिरता काफी अधिक रहती है। इसलिए निवेश से पहले जोखिम को न भूलें।
बीसीपीएल रेलवे
बीसीपीएल रेलवे के शेयर ने केवल एक हफ्ते में 55.13 फीसदी का मुनाफा कराया है। बीसीपीएल रेलवे का शेयर 23 दिसंबर को 58.50 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज 30 दिसंबर को ये 90.75 रु पर बंद हुआ है। 55 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी निवेशक ने 2 लाख रु के शेयर खरीदें तो उसे एक ही हफ्ते में 1.10 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
मोहोटा इंडस्ट्रीज
मोहोटा इंडस्ट्रीज का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में पीछे नहीं रहा। इस शेयर ने एक हफ्ते में 53.52 फीसदी का रिटर्न दिया। मोहोटा इंडस्ट्रीज का शेयर 23 दिसंबर को 8.52 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज 30 दिसंबर को ये 13.08 रु पर बंद हुआ है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.18 करोड़ रु है।
प्रीतीश नंदी
प्रीतीश नंदी के शेयर ने केवल एक हफ्ते में 49.39 फीसदी का मुनाफा कराया है। प्रीतीश नंदी का शेयर 23 दिसंबर को 16.40 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज 30 दिसंबर को ये 24.50 रु पर बंद हुआ है। 49.39 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी निवेशक ने इस कंपनी के 2 लाख रु के शेयर खरीदें तो उसे एक ही हफ्ते में करीब 99 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा।
आईएफजीएल रीफ्रैक्ट्रीज
हमारी लिस्ट में आखिरी नाम आईएफजीएल रीफ्रैक्ट्रीज का है। आईएफजीएल रीफ्रैक्ट्रीज के शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 47.34 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। आईएफजीएल रीफ्रैक्ट्रीज का शेयर 23 दिसंबर को 200.25 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज 30 दिसंबर को ये 295.05 रु पर बंद हुआ है। इस कंपनी का साइज थोड़ा बड़ा है। इसकी मार्कट कैपिटल 1,063.34 करोड़ रु है। एक और अहम बात ये है कि 295.05 रु का स्तर इसका पिछले 52 हफ्तों का भी सबसे ऊंचा स्तर है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications