BSE Market Capitalization : जब किसी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आती है, तो एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रु घट जाती है। इसी तरह शेयर बाजार में तेज उछाल पर एक ही दिन में निवेशक मालामाल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही आज हुआ है। आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई, जिससे निवेशकों की दौलत आज ही आज में 3 लाख करोड़ रु से अधिक बढ़ गयी। आगे जानिए आज शेयर बाजार के निवेशकों को कितना फायदा हुआ है।

कितना चढ़ा शेयर बाजार
निवेशकों को आज हुआ फायदे से पहले ये जानना जरूरी है कि आज शेयर बाजार में कितनी तेजी आई है। बेंचमार्क इंडेक्स 31 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 18,000 अंक के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। शेयर बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 786.74 अंक या 1.31 फीसदी उछल कर 60,746.59 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 225.40 अंक या 1.27 फीसदी उछल कर 18,012.20 पर बंद हुआ।
इतना हुआ फायदा
शुक्रवार 28 अक्टूबर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,76,88,450.67 करोड़ रु थी, जो आज 31 अक्टूबर को शेयर बाजा बंद होने पर बढ़ कर 2,79,94,094.20 करोड़ रु हो गयी। यानी आज ही आज में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 305643.53 करोड़ रु का इजाफा हुआ। ये 305643.53 करोड़ रु की बढ़त निवेशकों की दौलत में हुई है।

आज लगभग 1788 शेयरों में तेजी आई है। वहीं 1657 शेयरों में गिरावट आई है और 164 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, एमएंडएम, एचडीएफसी और सन फार्मा निफ्टी में टॉप चढ़ने वाले शेयरों में रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स
आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा। पिछले कारोबारी हफ्ते में भी शेयर बाजार में तेजी आई थी। यूएस फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा दरों में बढ़ोतरी की स्पीड को कम करने की उम्मीद, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छी नतीजों से शेयर को बाजार को सपोर्ट मिला था।

केवल 3 दिन कारोबार
हालांकि पिछले हफ्ते केवल 3 दिन ही कारोबार हो सका था। दो दिन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार बंद रहा। फिर भी 3 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछल कर 60,000 अंक के करीब बंद हुआ, और निफ्टी 50 200 अंक से अधिक चढ़ कर 17,787 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications