नई दिल्ली, जनवरी 30। बजट पेश किए जाने से पहले शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा। बजट से पहले के आखिरी सप्ताह में शेयर बाजार नीचे फिसला। बता दें कि बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,836.95 अंक या 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,200.23 पर और निफ्टी 50 515.20 अंक या 2.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,101.95 पर बंद हुआ। इससे पिछले दो सप्ताह का नुकसान छह प्रतिशत से अधिक हो गया है। बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप भी गिरे। निफ्टी आईटी इंडेक्स में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट के चलते आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। इसके बाद मेटल, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सर्विसेज का नंबर रहा। हालांकि कंपनियों की इनकम के अच्छे प्रदर्शन के बीच निफ्टी बैंक ने एक प्रतिशत की बढ़त हासिल की। पिछले हफ्ते विदेशी निवेशकों की तरफ से जारी बिकवाली, यूक्रेन और रूस के बीच टेंशन जैसे मुद्दों का प्रभाव रहा। मगर फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने बजट 2022 से पहले कारोबारी हफ्ते के 5 दिनों में 62.5 फीसदी तक रिटर्न दिया।
वांता बायोसाइंस
वांता बायोसाइंस एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 110.40 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 62.45 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 114.50 रु से 186 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5.36 फीसदी की तेजी के साथ 186 रु पर बंद हुआ। 62.45 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.62 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
शारदा क्रॉपकेम
शारदा क्रॉपकेम ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 379.25 रु से 601 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 58.47 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5422.25 करोड़ रु है। 5 दिन में 58.47 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.92 फीसदी की तेजी के साथ 601 रु पर बंद हुआ।
वरीमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज
वरीमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.62 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 60.20 रु से 84.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.62 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 140.72 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 84.05 रु पर बंद हुआ।
भक्ति जेम्स
भक्ति जेम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 32.40 रु से 42.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 31.64 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 42.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 42.65 रु पर बंद हुआ।
एटम वाल्व्स
एटम वाल्व्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 41.10 रु से 53.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 30.54 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 0.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 53.65 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications