Stock Market Updates: शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 319 अंक नीचे बंद, L&T 4% टूटा

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज 3 फरवरी को जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी 50 इंडेक्स सोमवार को 121 अंक नीचे 23361 पर फिसल गया. सेंसेक्स 319 अंक गिरकर 77186 पर बंद हुआ है. बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया सेक्टर में दर्ज की गई. जबकि ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर में खरीदारी हुई.

इन शेयरों में मची जोरदार हलचल

निफ्टी में शामिल 50 में से 35 शेयर लाल निशान में क्लोज हुए. एलएंडटी का शेयर करीब साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा. टाटा कंज्युमर और हीरो मोटोकॉर्प में करीब 3-3 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. जबकि बजाज फाइनेंस में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही, जोकि इंडेक्स का टॉप गेनर रहा. श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी रही.

इससे पहले बजट के दिन बाजार में सुस्ती देखने को मिली थी. शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग डे पर सेंसेक्स 77500 और निफ्टी 23482 पर बंद हुआ था.

Share Market LIVE

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+