नई दिल्ली। शेयर बाजार को लोग चाहे कितना भी खतरनाक कहें, लेकिन यहां पर मोटी कमाई होती है। बीते पूरे साल के दौरान निवेशकों को करीब 91 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यानी हर माह करीब 7.50 लाख करोड़ रुपये की कमाई शेयर बाजार के निवशकों को हुई है। 31 मार्च को शेयर की मार्केट कैप और बीते साल की 1 अप्रैल 2020 की मार्केट कैप के अंतर से यह आंकड़ा सामने आया है। यही नहीं इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फंड के निवेशकों की लाखों करोड़ रुपये की कमाई अलग से हुई है।
ये हैं शेयर बाजार के आंकड़े
बीत एक वर्ष यानी 1 अप्रैल 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 के बीच शेयर बाजार के निवेशकों की कमाई 90,82,057.95 करोड़ रुपये की रही है। बीते वर्ष सेंसेक्स में करीब 68 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। बीते वित्तीय वर्ष के दौरान सेंसेक्स 20,040.66 अंक बढ़ा है।
जानिए कितनी हो गई है शेयर बाजार की मार्केट कैप
मुम्बई शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 2020-21 के दौरान 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। यह मार्केट कैप 3 मार्च 2021 को अपने सबसे ऊंचे स्तर पर थी। उस दिन यह मार्केट कैप 2,10,22,227.15 करोड़ रुपये थी।
फरवरी में सेंसेक्स पर किया 50,000 अंक का स्तर
मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने पहली बार 3 फरवरी 2021 को 50,000 अंक का स्तर पार किया था। वहीं 8 फरवरी 2021 को सेंसेक्स ने 51,000 अंक का स्तर पार कर लिया था। वहीं सेंसेक्स ने 15 फरवरी 2021 को पहली बार 52,000 अंक का स्तर पार कर लिया था।
मार्केट कैप के लिहाज से ये हैं टॉप 5 कंपनिया
रिलायंस की मार्केट कैप 12,69,917.01 करोड़ रुपये है
टीसीएस की मार्केट कैप 11,75,410.56 करोड़ रुपये है
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,23,360.73 करोड़ रुपये है
इनफोसिस की मार्केट कैप 5,82,751.89 करोड़ रुपये है
एचयूएल की मार्केट कैप 5,71,132.95 करोड़ रुपये है
More From GoodReturns

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications