नई दिल्ली, दिसंबर 19। बीता हफ्ता शेयर बाजार में निवेश करने वालों पर भारी रहा है। इस 1 हफ्ते में ही निवेशकों का करीब ढाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गया है। अगर मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का हाल देखा जाए तो 8 कंपनियों ने भारी नुकसान कराया है। यह नुकसान करीब 2,61,812.14 करोड़ रुपये का है। निवेशकों को नुकासन कराने में बड़ी बड़ी कंपनियां शामिल रही हैं। हालांकि दो कंपनियों ने निवेशकों को लुटने से बचाया है।
जानिए किन कंपनियों ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान
बीते हफ्ते रिलायंस ने अकेले ही सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। एक हफ्ते में ही रिलायंस की मार्केट कैप 79,658.02 करोड़ रुपये कम होकर 15,83,118.61 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इस दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 34,690.09 करोड़ रुपये कम होकर 4,73,922.86 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 33,152.42 करोड़ रुपये कम होकर 4,16,594.78 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 27,298.3 करोड़ रुपये कम होकर 8,16,229.89 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 24,083.31 करोड़ रुपये कम होकर 5,24,052.84 करोड़ रुपये रह गई है। इस दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 24,051.83 करोड़ रुपये कम होकर 4,17,448.70 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 20,623.35 करोड़ रुपये कम होकर 5,05,547.14 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 18,254.82 करोड़ रुपये कम होकर 13,26,923.71 करोड़ रुपये रह गई।
इन 2 कंपनियों ने कराया फायदा
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से केवल 2 आईटी कंपनियों ने ही फायदा कराया है। इनमें से इनफोसिस की मार्केट कैप 26,515.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,66,123.04 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं विप्रो की मार्केट कैप 17,450.39 करोड़ रुपये बढ़कर 3,67,126.39 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,83,118.61 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,26,923.71 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,16,229.89 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,66,123.04 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 5,24,052.84 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,05,547.14 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,73,922.86 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,17,448.70 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,16,594.78 करोड़ रुपये
- विप्रो की मार्केट कैप 3,67,126.39 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications