नई दिल्ली, सितंबर 16। आज शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गयी। इससे सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। आज सेंसेक्स पहली बार 59000 के ऊपर बंद हुआ। कल सरकार की तरफ से की गयी कुछ नीतिगत घोषणाओं से आज शेयर बाजार को सहारा मिला। पीएसयू बैंकों में सर्वाधिक तेजी रही, जबकि आईटी सेक्टर के शेयर दबाव में रहे। आज आई तेजी से शेयर बाजार के निवेशकों को भी काफी फायदा हुआ।

1.1 लाख करोड़ रु बढ़ी दौलत
इक्विटी निवेशकों की दौलत में 1.10 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल बढ़ कर 260.78 लाख करोड़ रुपये हो गई। भारतीय शेयर बाजार ने अब फ्रांस की मार्केट कैप को भी पीछे छोड़ दिया है। बड़े शेयरों में इंडसइंड बैंक 7.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। वहीं आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन ऑयल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प्स भी मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स और निफ्टी
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 418 अंक या 0.71 प्रतिशत ऊपर 59,141.16 पर था, जबकि निफ्टी 110 अंक या 0.63 प्रतिशत ऊपर 17,629.50 पर था। बीएसई मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों ने भी इंट्राडे ट्रेड में क्रमश: 25,384.22 और 28,456.77 के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत बढ़कर 25,336.56 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 28,306.05 पर बंद हुआ।
किस सेक्टर में आई कितनी तेजी
अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 5.43 फीसदी उछला, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.22 फीसदी चढ़ा। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.71 फीसदी गिर गया, जबकि निफ्टी मेटल और आईटी इंडेक्स 0.62 फीसदी गिरा। इंट्राडे ट्रेड में सेंसेक्स 59,204.29 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने 17,644.60 का ताजा शिखर बनाया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
