Share Market October Holidays 2024: शेयर बाजार में अगले महीने किन-किन दिनों पर अवकाश रहेगा आइए इसके बारे में आपको फटाफट बताते हैं।

भारतीय शेयर बाजार यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अक्टूबर महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर कुल एक दिन के लिए बंद रहेंगे। आइए फटाफट आपको बताते हैं कि किन-किन दिनों पर शेयर बाजार इस महीने बंद रहेगा।
इन दिनों पर शेयर मार्केट रहेगा बंद (Stock Market Holiday in October 2024)
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, 2 अक्टूबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी, एसएलबी, कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अवकाश कैलेंडर में 2 अक्टूबर को अवकाश की जानकारी दी गई है।
शेयर बाजार अक्टूबर 2024 में इन दिनों पर रहेगा बंद
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा अक्टूबर में शेयर बाजार में कोई भी छुट्टी नहीं है। फिर नवंबर के महीने में शेयर बाजार 1 नवंबर को बंद रहेगा। इसके अलावा 15 नवंबर को गुरू नानक जयंती पर और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद रहने वाला है।
यहां पर देखें शेयर मार्केट की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शेयर बाजार में छुट्टियों की यह लिस्ट BSE वेबसाइट पर 'ट्रेडिंग हॉलिडे' सेक्शन में उपलब्ध है। निवेशकों को अपने शेयर बाजार के ट्रेड शेड्यूल करने के लिए केवल आधिकारिक लिस्ट पर ही चेक करना चाहिए। इसके पहले सितंबर में शेयर बाजार में आमतौर पर होने वाली वीकेंड की छुट्टियों के अलावा कोई छुट्टी नहीं थी।
आपको बता दें कि दिवाली और लक्ष्मी पूजन के मौके पर शेयर बाजार 1 नवंबर 2024 को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। इस सेशन को मुहूर्त ट्रेडिंग के रूप में जाना जाता है, जो कि त्योहार के शुभ मौके पर होता है। एक्सचेंजों ने अभी इसका समय नहीं बताया है लेकिन आने वाले समय में इसकी जानकारी दी एक्सचेंज की ओर से दी जाएगी।
कमोडिटी मार्केट कब रहेगा बंद?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी 2 अक्टूबर को बंद रहेगा और इस दिन MCX के दोनों सेशन यानी सुबह और शाम के सेशन बंद रहेंगे। इसके अलावा दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को MCX पर सुबह से सेशन में कारोबार नहीं होगा।
वहीं, गुरुनानक जयंती के मौके पर 15 नवंबर (शुक्रवार) को भी सुबह के सेशन में MCX पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। क्रिसमस के मौके पर MCX पर दोनों सेशन में कोई कामकाज नहीं होगा।
साल 2024 में इतने दिनों पर शेयर बाजार रहा है बंद
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहा था। इसके बाद महाशिवरात्रि जो कि 8 मार्च को थी उस दिन भी शेयर बाजार बंद रहा था। फिर होली यानी 25 मार्च पर शेयर मार्केट बंद रहा था और गुड फ्राइडे यानी 29 मार्च पर भी शेयर मार्केट बंद रहा था।
इसके अलावा ( रमजान ) ईद पर 11 अप्रैल पर शेयर मार्केट बंद रहा था और रामनवमी जोकि 17 अप्रैल थी उस दिन भी शेयर मार्केट बंद रहा था। फिर महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई थी। इसके बाद बकरीद पर यानी 17 जून को शेयर बाजार बंद था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई थी।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
