Share Market Holiday: मई का महीना आज से शुरू हुआ है।1 मई को महाराष्ट्र डे है और आज इस मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगा। आज यानी 1 मई को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
आज आप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। यानी इस दिन आप या कोई भी अन्य निवेशक या ट्रेडर स्टॉक को ना तो खरीद पाएंगे और ना ही बेच पाएंगे।

इस दिन भी बंद रहेगा शेयर मार्केट
मई के महीने में 1 मई के अलावा 20 मई को भी शेयर बाजार बंद रहेगा क्योंकि 20 मई को मुंबई की लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है जिसके कारण शेयर बाजार में बंद रहेगा।
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मुंबई में सभी 6 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मत डाले जाएंगे और बीएसई और एनएसई दोनों का हेड ऑफिस मुंबई में है। इसके कारण से 20 मई को वोटिंग के लिए छुट्टी की गई है।
शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची 2024 के अनुसार, 1 मई 2024 को महाराष्ट्र दिवस के लिए बीएसई और एनएसई पर कारोबार बंद रहेगा। इसका मतलब है कि आज, बीएसई और एनएसई पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी।
हालांकि, भारतीय कमोडिटी बाजार सुबह के सत्र में बंद रहेगा जबकि शाम के सत्र में खुला रहेगा। इसका मतलब है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे के बजाय शाम 5:00 बजे फिर से शुरू होगी। इसके अलावा आज व्यापारिक समझौते नहीं होंगे।
क्योंकि 1 मई, 2024 को सटेलमेंट हॉलिडे है, इसलिए आज को कमोडिटी खाते के शेष में 28 अप्रैल, 2024 को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडों या पदों से लाभ (वसूली और बाजार में चिह्नित दोनों) शामिल नहीं होंगे।
आपको बता दें कि बुधवार (1 मई) को कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के सेगमेंट में भी सुबह ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट पर शाम का सेशन खुला रहेगा। यहां पर शाम के पांच बजे से सुबह के 9 बजे तक ट्रेडिंग शुरू रहेगी।
मई में कुछ अन्य दिनों पर भी BSE और NSE बंद रहेंगे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अलावा 4 मई को शनिवार, 5 मई को रविवार, 11 मई को शनिवार, 12 मई को रविवार, 18 मई को शनिवार, 19 मई को रविवार के कारण बंद रहेगा।
इसके अलावा 20 मई को मुंबई में वोटिंग फिर 25 मई शनिवार और 26 मई को रविवार के कारण भी शेयर मार्केट बंद रहेगा।
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.55 अंक या 0.17 फीसदी टूटकर 22,604.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 188.50 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 74,482.78 अंकों पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
