Share Bazar Holiday on EID: कई निवेश इस बात को लेकर सोच विचार कर रहे हैं कि आखिर शेयर बाजार सोमवार यानी 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के मौके पर बंद रहेगा या खुलेगा। शेयर बाजार में पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छुट्टी थी। आइए आपको बताते हैं कि इस बार शेयर बाजार में 16 सितंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं।

क्या 16 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार?
16 सितंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद मनाई जाएगी। इस मौके पर सरकारी छुट्टी की गई है। इसके बाद 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। शेयर बाजार में केवल हफ्ते के अंत में यानी 14 सितंबर और 15 सितंबर 2024 को छुट्टी होगी, क्योंकि यह नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सिंतबर 2024 में शेयर बाजार की कोई छुट्टी नहीं है। ऐसे में 16 सिंतबर को ईद-ए-मिलाद पर शेयर बाजार खुला रहेगा।
गांधी जयंती पर शेयर मार्केट में होगी छुट्टी
शेयर बाजार में अब 2 अक्टूबर को है। उस दिन महात्मा गांधी की जयंती के चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। अब सीधे अक्टूबर में ही स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग हॉलीडे आने वाली है। साल 2024 में शेयर बाजार में कुल 15 छुट्टियां हैं। इस साल की बची हुई छुट्टियों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर को दिवाली, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर ही शेयर बाजार बंद रहेगा।
क्या बैंक रहेंगे 16 सितंबर को बंद?
सितंबर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कम से कम 15 दिन बंद रहेंगे। 13 सितंबर यानी आज रामदेव जयंती और तेजा दशमी के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहे हैं। उसके अगले दिन दूसरा शनिवार होने का कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी जबकि 15 सितंबर को रविवार है। शुक्रवार से लगातार छह दिनों तक कुछ बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन बैंकों में 13 सितंबर से 18 सितंबर तक छुट्टी रहेगी। पूरे देश बैंक लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में अलग दिन त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टी की गई है।
इसके अलावा 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 17 सितंबर को इंद्र जात्रा त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
इस महीने में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक भी कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 22 सितंबर को रविवार है जबकि 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications