Share Market Holiday: गुरु नानक जयंती सिख धर्म के संस्थापक और सिख धर्म के सबसे प्रसिद्ध गुरु गुरु नानक जी के जन्म दिन के याद में मनाया जाता है। इस साल गुरू नानक जयंती 15 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में 15 नवंबर को शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी या नहीं, चलिए इस बारे में फटाफट जान लेते हैं.

Stock Market Holiday: क्या 15 नवंबर को बंद रहेगा शेयर मार्केट?
15 नवंबर को बीएसई-एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा कमोडिटी बाजार और करेंसी एक्सचेंज पर भी कामकाज बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार यानी 16-17 नवंबर को भी शेयर बाजार में साप्ताहिक छुट्टी है तो 15 नवंबर, 16 नवंबर और 17 नवंबर यानी लगातार तीन दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
NSE Holiday 2024: 20 नवंबर को नहीं होगी NSE और BSE?
20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक फेज में वोटिंग होगी। ऐसे में इस दिन भी शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। वहीं, 23 नवंबर को मतों की गणना होगी. 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधान सभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर शेयर मार्केट में छुट्टी थी। वहीं, आगामी अवकाश की बात करें तो, 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बंद छुट्टी रहने वाली है।
Bank Holidays: बैंकों में रहेगी 15 नवंबर को छुट्टी?
गुरु नानक जयंती यानी 15 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना के हैदराबाद, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर समेत कई राज्यों में शुक्रवार को बैंक अवकाश रहेगा। नवंबर महीने में कई त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर साल बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। गुरु नानक जयंती का दिन सिख समुदाय में विशेष महत्व रखता है और इसे हर साल कटक महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक की शिक्षाओं के प्रचार के लिए यह दिन खास तौर पर मनाया जाता है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
