नई दिल्ली, जून 13। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 1456.74 अंकों की गिरावट के साथ 52846.70 अंक के स्तर पर और निफ्टी 427.40 अंक की गिरावट के साथ 15774.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,613 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से करीब 670 शेयर तेजी और 2,825 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह 118 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। आज आई गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में काफी अधिक नुकसान हुआ। निवेशकों के लाखों करोड़ रु एक ही दिन में डूब गए।
कितना हुआ नुकसान
बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,51,84,358.86 करोड़ रु थी, जबकि आज शेयर बाजार बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल घट कर रह गयी 2,45,19,673.44 करोड़ रु। इस तरह निवेशकों को एक ही दिन में 664685.42 करोड़ रु का नुकसान हुआ। बता दें कि आज 90 शेयर 52 हफ्ते के शिखर बंद हुए, जबकि 213 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद रहे।
सैकड़ों शेयरों में लगा अपर सर्किट
आज के कारोबार में 227 शेयर में अपर सर्किट लगा। 353 शेयर में लोअर सर्किट लगा। आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ साथ डॉलर के मुकाबले रुपया भी नीचे फिसला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 78.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी की गिरावट आई।
कई सेक्टरों में गिरावट
फाइनेंस, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ हर सेक्टर में गिरावट आई। बैंकेक्स प्रमुख गिरने वाले शेयरों में रहे। फाइनेंस, आईटी और बैंकेक्स प्रत्येक में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एनर्जी, इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स, धातु, तेल और गैस और रियल्टी सूचकांक प्रत्येक में 2 प्रतिशत से अधिक नीचे फिसले। मई में अमेरिकी मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत के 40 साल के उच्च स्तर पर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 3.19 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इसने निवेशकों को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक चिंतित किया क्योंकि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह दरों में बढ़ोतरी में अधिक आक्रामक हो रहा है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
