नई दिल्ली, अप्रैल 27। आज शेयर बाजार में काफी अस्थिरता देखने को मिली। आखिर में यह गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 27 अप्रैल को कमजोरी के साथ बंद हुए। आज की गिरावट से निफ्टी 17,100 से नीचे आ गया। आज सभी क्षेत्रों में बिकवाली देखी गयी। सेंसेक्स 537.22 अंक या 0.94 फीसदी गिर कर 56,819.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 162.40 अंक या 0.94 फीसदी नीचे 17,038.40 पर बंद हुआ। लगभग 1146 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2140 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ये हैं गिरने वाले शेयर
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अदानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी पर टॉप गिरने वाले शेयरों में रहे। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और टीसीएस टॉप बढ़त हासिल करने वालों में रहे। अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो बैंक, तेल और गैस, पावर सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है।
एफएमसीजी शेयरों में गिरावट
एफएमसीजी के शेयर बुधवार के सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। फ्यूचर कंज्यूमर (19.12%), नाकोडा ग्रुप (5.70%), जेएचएस स्वेंडगार्ड लैबोरेटरीज (5.25%), वरुण बेवरेजेज (3.20%), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (2.85%), पराग मिल्क (2.32%), प्रताप स्नैक्स (1.82%), हेरिटेज फूड्स (1.75%), उमंग डेयरीज़ (1.60%) और ज्योति लैब्स (1.46%) में भी कमजोरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 76.53 पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 76.58 पर समाप्त हुआ था।
एलआईसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज
आज शेयर बाजार में दो बड़ी खबरें आईं। भारतीय जीवन बीमा निगम का बहुप्रतीक्षित आईपीओ या आरंभिक सार्वजनिक पेशकश, 4 मई (एंकर निवेशकों के लिए 2 मई) आम जनता के लिए खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। एलआईसी के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर प्रेस वार्ता में कहा शेयर की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर होगी 17 मई को होगी। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। सरकारी बीमा कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 902 रु और 949 रु प्रति शेयर होगा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आज एक नया रिकॉर्ड बनाया। रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद सबसे बड़ी घरेलू कंपनी का आज कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2,828 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का नया उच्चतम स्तर है। अंत में इसमें थोड़ी कमजोरी आई और मार्केट कैपिटल 18.80 लाख करोड़ रु रह गयी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
