Share Market Crash: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 954 अंक फिसलकर 75,341 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 370 अंक की गिरावट के साथ 22,879 के लेवल पर आ गया है। अमेरिका के टैरिफ ऐलान के बाद से ही शेयर मार्केट में बिकवाली देखी जा रही है।

इन सेक्टर्स में बिकवाली (share market fall today reasons)
आज सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो में 3% की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी पर टाटा मोटर्स के शेयर 6% तक फिसल गए हैं। बजाज-ऑटो के शेयर 2% फिसल गए हैं।
इसके अलावा निफ्टी आईटी में भी 3.72% तक फिसल गया है। टीसीएस के शेयर 3% तक लुढ़क गए हैं और इंफोसिस के शेयर 3% से अधिक गिर गए हैं। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी मेटल में भी गिरावट आ गई है। फार्मा सेक्टर की बात करें तो Aurobindo Pharma, सिप्ला, Gland के शेयर में 5% से अधिक की गिरावट देखी जा रही है।
इसके अलावा ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों की वजह से मेटल शेयरों में भी बिकवाली हो रही है। मेटल सेक्टर में 6.59% की गिरावट देखी जा रही है। मेटल स्टॉक्स में JSW Steel के शेयर 3.65% तक गिर गए हैं। Adani Enterprises के शेयर 3.03% तक लुढ़ गए हैं। वहीं, पीएसयू बैंक में 2.49% की गिरावट देखी जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2.49% तक फिसल गए हैं और सेंट्रल बैंक के शेयर 2.43% तक फिसल गए हैं। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.06% की तेजी देखी जा रही है।
इन वजहों से आई गिरावट (Stock Market Crash)
हाल ही में अमेरिका ने भारत पर 26% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसका असर शेयर मार्केट में कई सेक्टर्स पर हुआ है। यूएस में मंदी की आशंका की वजह से आईटी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है और ग्लोबल ट्रेड वॉर की संभावनाओं की वजह से भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा है कि जल्द ही फार्मा पर टैरिफ लगाया जाएगा। इस कारण से आज फार्मा सेक्टर में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है।
विदेशी निवेशकों के द्वारा की जा रही बिकवाली की वजह से भी शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका की वजह से भी शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications