Stock Market Crash: भारत आर पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच टकराव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। 1:10 बजे सेंसेक्स 900 अंक फिसलकर 79,430 के पास ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 275 अंक टूटकर 23,997 के लेवल पर आ गया था। सभी सेक्टर्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति बाजार खुलने के शुरुआती घंटे में करीब 5 लाख करोड़ रुपये तक डूब गए। भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट के पीछे कुछ मुख्य वजह हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा (share market news)
पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है। जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में अनसर्टेनिटी देखने को मिल रही है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इसके खिलाफ पाकिस्तान ने ड्रोन हमले और अन्य सैन्य हमलों को भारत के खिलाफ शुरु कर दिया।
भारतीय सशस्त्र बलों ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को खत्म कर दिया। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट में 50 से ज्यादा ड्रोन को गिरा दिया है। यह कार्रवाई एक बड़े पैमाने पर की गई काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन का हिस्सा थी। इस तनाव की वजह से ही भारतीय शेयर बाजार में आज अधिक गिरावट देखी जा रही है।
इंडिया VIX में तेज उछाल (share bazar falls)
बाजार की अस्थिरता को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX शुक्रवार को 1:28 पर 4.08% उछलकर 21.86 के स्तर पर पहुंच गया। यह उछाल दिखाता है कि शेयर बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ गई है। इंडिया VIX में बढ़त इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि निवेशक आने वाले कुछ हफ्तों खासतौर पर अगले 30 दिनों में बाजार में ज्यादा अस्थिरता या जोखिम की आशंका देख सकते हैं। जब वॉलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) ऊपर जाता है, तो शेयरों में उथल-पुथल बढ़ जाती है, जिससे बाजार की दिशा का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में भले ही तनाव और अस्थिरता बढ़ रही हो, लेकिन विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बीते सेशन में भारतीय शेयरों में भरोसा दिखाया। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने ₹2,007.96 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि Domestic institutional investors (DIIs) ने ₹596.25 करोड़ की बिकवाली की है। इसके अलावा भारतीय रुपये में भी शुक्रवार को भी गिरावट आई है।
एशियाई मार्केट में भी हलचल
एशियाई मार्केट में भी आज मिक्स ट्रेड देखने को मिल रहा है। शंघाई स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स में आज शुक्रवार को 0.30% की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स में 0.40% की तेजी देखने को मिल रही है। निक्केई 225 इंडेक्स में आज तेजी देखने को मिल रही है।
इन सेक्टर्स में बिकवाली (why stock market falls today)
निफ्टी फार्मा में आज 1% की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा निफ्टी मीडिया और निफ्टी मेटल 0.65%-0.55% तक फिसल गए हैं। निफ्टी रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार में गिरावट होने के बावजूद आज डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। BEL, HAL, कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
पीएसयू बैंक में 1% की बढ़त देखने को मिल रही है और कंज्यूमर्स ड्यूरेबल्स में भी 0.44% की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर टाटा मोटर्स के शेयर्स 3% तक उछल गए हैं और केनरा बैंक के शेयर 1% तक चढ़ गए हैं। ये निफ्टी टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में कोफोर्ज और अडानी एंटरप्राइजेस शामिल हैं। इनके शेयर्स 1-1% तक लुढ़क गए है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
