नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। आज आईटी, ऑटो और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे बाजार में गिरावट सीमित रही। साथ ही एफएमसीजी शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मगर बैंक और मेटल शेयर दबाव में रहे। सेंसेक्स के करीब 1452 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1199 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।

कितने पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 39,086.03 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 39,165.80 पर खुला और आखिर में 95.09 अंकों या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 38,990.94 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,236.36 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,535 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 11,566.20 पर खुल कर आखिर में 7.55 अंक या 0.06 फीसदी की बेहद मामूली गिरावट के साथ 11,527.45 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के बड़े शेयर
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 13 में मजबूती और 17 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 5.71 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.35 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.46 फीसदी, मारुति में 2.19 फीसदी, सन फार्मा में 1.69 फीसदी और एशियन पेंट्स में 1.67 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक में 2.42 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.23 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.02 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.64 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.57 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.51 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के मुकाबले स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.40 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.74 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.90 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.73 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
