नई दिल्ली, अक्टूबर 7। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गयी। आज रियल्टी और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई जिसका बाजार पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स के करीब 2,223 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1076 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 59,189.73 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 59,632.81 पर खुला और आखिर में 488.10 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 59,677.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,914.91 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 17646 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह तेजी के साथ 17,810.55 पर खुल कर 144.35 अंक या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 17,790.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 20 में मजबूती और 10 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 10.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.32 फीसदी, मारुति सुजुकी में 4.04 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.02 फीसदी, सन फार्मा में 2.78 फीसदी और एशियन पेंट्स में 2.42 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं डॉ रेड्डीज में 1.31 फीसदी, एचडीएफसी में 0.71 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.64 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 0.59 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.51 फीसदी और एनटीपीसी में 0.42 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.68 फीसदी की तेजी आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 1.38 फीसदी उछला। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.88 फीसदी की तेजी आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 1.22 फीसदी की बढ़त आयी।
जानिए इंडेक्सों का हाल
ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी और ऑटो इंडेक्स 4-6 फीसदी चढ़े।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
