Share Market: शेयर बाजार में आज 3 फरवरी को तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेत हावी हैं. बजट भी 1 फरवरी को पेश हो चुका है. बाजारों में मची हलचल के बीच चुनिंदा शेयर तेजी के लिए तैयार हैं. ब्रोकरेज फर्म्स ने खरीदारी के लिए दमदार फंडामेंटल्स वाले धांसू शेयर पिक किए हैं. इन शेयरों पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया गया है.
दमदार शेयर में होगी कमाई
ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम इंस्टीट्युशनल रिसर्च ने बीएफएसआई सेक्टर से इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर 67 रुपए के भाव पर शनिवार को बंद हुआ था, जिस पर ब्रोकरेज फर्म ने 100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यानी शेयर मौजूदा लेवल से करीब 49 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. बता दें कि स्टॉक का 52-हाई लेवल 110 रुपए है, जबकि लो 61 रुपए का है.
सेंट्रल इंस्टीट्युशनल रिसर्च ने खरीदारी के लिए नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी गई है. स्टॉक पर 31 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया गया है. बता दें कि 1 फरवरी को चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस का शेयर 1285.9 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जिस पर 1680 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयर का 52-वीक हाई लेवल 1652 रुपए है.

मिलेगा तगड़ा रिटर्न?
ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने खरीदारी के लिए रिजल्ट स्टॉक को पिक किया है. इसके तहत आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. स्टॉक पर 73 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. पहले शेयर पर 76 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
