Kajaria Ceramics Share Return : उतार-चढ़ाव के बीच 13 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स निगेटिव नोट (गिरावट के साथ) पर बंद हुए। सेंसेक्स 390.58 अंक या 0.68 फीसदी फिसल कर 57,235.33 पर और निफ्टी 109.30 अंक या 0.64 फीसदी गिर कर 17,014.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1283 शेयरों में तेजी आई है, 2054 शेयरों में गिरावट आई है और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज विप्रो, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एलएंडटी निफ्टी के टॉप गिरने वाले शेयरों में से रहे। वहीं एचसीएल टेक, सन फार्मा, कोल इंडिया, ब्रिटानिया और टाटा मोटर्स टॉप उछाल शेयरों में से रहे। मेटल और हेल्थकेयर को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% गिरे। पर ये एक दिन की कहानी है, जबकि शेयर बाजार लंबी अवधि में मालामाल बनाने वाला ऑप्शन है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो निवेशकों के मात्र 32000 रु को 1 करोड़ रु से अधिक बना चुका है।
बना दिया करोड़पति
हम बात करने जा रहे हैं कजारिया सेरामिक्स शेयर की। ये शेयर बीते करीब 23 सालों काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 1 जनवरी 1999 को 3.40 रु पर था, जबकि आज यह 1099 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 32,223.53 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 322 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 32000 रु 1.03 करोड़ रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
10 साल का रिटर्न
कजारिया सेरामिक्स का शेयर 10 सालों में भी काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 12 अक्टूबर 2012 को 102.75 रु पर था, जबकि आज यह 1099 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 969.59 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 10 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 10.69 लाख रु बन गए हैं।
5 साल का रिटर्न
कंपनी का शेयर 5 सालों में काफी अच्छा मुनाफा करा चुका है। ये स्टॉक एनएसई पर 16 अक्टूबर 2020 को 533.15 रु पर था, जबकि आज यह 1099 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 106.13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यानी इसने निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.06 लाख रु बन गए।
1 साल में कराया नुकसान
मगर बीते एक साल में यह शेयर गिरा है। इसका एक साल का रिटर्न निगेटिव 15.70 फीसदी रहा। 2022 में अब तक यह 16.44 फीसदी गिरा, जबकि अंतिम 6 महीनों में यह करीब 6.5 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके एक महीने का रिटर्न निगेटिव 6.71 फीसदी रहा है।
कंपनी की डिटेल
कजारिया सेरामिक्स कंपनी की स्थापना 20 दिसंबर को कानपुर में हुई थी। यह ग्लेज्ड और बिना ग्लेज्ड वॉल और फ्लोर टाइल्स बनाती है। कंपनी ने 20 जनवरी 1986 को बिजनेस शुरू करने का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इसे अशोक कुमार कजारिया, उनके सहयोगी और कजारिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड द्वारा प्रमोट किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications