नई दिल्ली, सितंबर 19। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या फिर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं। तो फिर आपके लिए ये खबर बहुत काम की हैं। 30 सितंबर तक डीमेट अकाउंट होल्डर को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। यदि आप किसी वजह से ऐसा नहीं करते है। तो फिर आप आपका डीमेट अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
आगाह कर दिया गया था जून में
जून के महीने में इस बारे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सर्कुलर जारी कर आगाह कर दिया था। अब इसके मेंबर्स को अपना डीमेट खाता को लॉगिन करने के लिए ऑथेंटिकेशन फैक्टर के तौर पर बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना है दूसरा ऑथेंटिकेशन नॉलेज फैक्टर हो सकता है।
जरूरी हैं ये
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के रूप में फेसलॉक, फिंगरप्रिंट या फिर वॉइस की पहचान का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और हम जब नॉलेज फैक्टर की बात करते हैं तो फिर इसके लिए आपको पिन या पासवर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जानकारी केवल उपयोगकर्ता को होती हैं। ईमेल के माध्यम से क्लाइंट्स को ओटीपी मिल जाएगा या फिर एसएमएस के माध्यम से भी क्लाइंट्स को ओटीपी मिल जायेगा।
पासवर्ड नहीं होगा
एनएसई की तरफ से अपने सर्कुलर में ये भी कहा गया हैं कि यदि किसी कारण से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन संभव नहीं होता है तो इसके लिए पासवर्ड का भी उपयोग किया जा सकता हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिकतर स्टॉक ब्रोकर दूसरे ऑथेंटिकेशन फैक्टर का उपयोग के रूप में पासवर्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहें हैं।
आखिरी तारीख 30 सितंबर है
बीएससी और एनएससी ने इस बारे में सेबी के वर्ष 2018 के सर्कुलर का हवाला दिया हैं। ऑथेंटिकेशन फैक्टर्स के बारे में इस सर्कुलर में अंतर दिया गया हैं। 30 सितंबर को इसी वजह से एनएसई ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बेहद आवश्यक बना दिया हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications