नयी दिल्ली। जॉब करने वालों के लिए निवेश बहुत जरूरी है। निवेश के लिए आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। मगर जहां से आपको कम समय में सबसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है वो है शेयर बाजार। शेयर बाजार में जोखिम तो है, मगर सर्वाधिक कमाई का मौका भी यहीं है। जॉब करने वालों को अक्सर अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये भी जरूरी नहीं होता कि वे अपने सपने पूरे कर ही पाएंगे। इसलिए ऐसे लोग शेयर बाजार से अलग से कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। किसी वित्तीय सलाहकार या ब्रोकिंग फर्म की मदद से अच्छे शेयरों में निवेश किया जा सकता है। आपके पास एक ही अच्छा शेयर हो तो वो आपको अमीर बना सकता है। जैसा कि बीते कारोबार हफ्ते के 5 दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 67.5 फीसदी तक मुनाफा कराया।
मैग्मा फिनकॉर्प
मैग्मा फिनकॉर्प की मार्केट कैप इस समय 2,643.34 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 67.46 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 58.55 रु से 98.05 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 98.05 रु पर बंद हुआ। 67.46 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.35 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा रहता है।
पैनाचे इनोवेशन
पैनाचे इनोवेशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को अमीर बनाया। इस कंपनी का शेयर 14.45 रु से 21.80 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 46.02 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.66 करोड़ रु है। 5 दिन में 46 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले काफी बढ़िया है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.76 फीसदी की तेजी के साथ 22 रु पर बंद हुआ।
हिंदुस्तान मिल्स
हिंदुस्तान मिल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.75 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 182 रु से 259.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.75 फीसदी का रिटर्न मिला। इस बैंक की मार्केट कैप 42.47 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 255.15 रु पर बंद हुआ।
ड्यूरोप्लाई इंडस्ट्रीज
ड्यूरोप्लाई इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 48.60 रु से 68.70 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 41.36 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 45.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 69.85 रु पर बंद हुआ।
सोमा टेक्सटाइल्स
सोमा टेक्सटाइल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 3.32 रु से 4.64 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.76 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.98 फीसदी की मजबूती के साथ 4.64 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications